Monday, 12 January 2009

लोक कलाकारों ने मचाया धमाल

12 jan 09- हल्द्वानी: पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में चल रहा उत्तरायणी मेला दिन प्रतिदिन आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। देर रात तक लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे हैं। वही यहां लगे विभिन्न स्टालों पर जमकर खरीददारी भी हो रही है। मेले में पर्वतीय लोक सांस्कृतिक उत्थान समिति नथुवाखान, जन जागृति कला मंच बिन्दुखत्ता, कुमाऊं संस्कृति मंच खुर्पाताल के सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन्हें देखने लोग देर तक जमे रहे। मेले में आयोजित सैडि़याक क्वीड़ प्रतियोगिता में उमा तिवारी प्रथम, तारा पाठक द्वितीय व कल्पना भंडारी तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक हर्ष पांडे, जगदीश चंद्र पांडे एवं भगवती बिष्ट थे। लोकनृत्य प्रतियोगिता में केवीएम स्कूल ने प्रथम, एसकेएम स्कूल ने द्वितीय व निर्मला कांवेंट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके निर्णायक मीनू अग्रवाल, आभा भेंसौड़ा, विपिनचद्र जोशी थे। लोकगीत प्रतियोगिता में कामिनी जोशी प्रथम, हरिता पंत व शुभम मठपाल द्वितीय व मनीष जोशी तृतीय स्थान पर रहे। इसके निर्णायक जगदीश चंद्र जोशी, प्रकाश उपाध्याय थे। इससे पूर्व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें शिशु वर्ग में कृतिका शर्मा प्रथम, शिवा हरदयाल द्वितीय व पुष्पा गोयल तृतीय रहे। बाल वर्ग में आयुष्मा बोरा व संकेत पंत प्रथम, नयन भट्ट व दीप्ती भट्ट द्वितीय, दीक्षा तृतीय रहीं। किशोर वर्ग में नेहा त्रिपाठी प्रथम, नेहा पाठक द्वितीय, दक्षिता जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके निर्णायक डा. माया जोशी, नवीन सिंह, डा. नवीन पांडे थे। कार्यक्रम का संचालन बीडी पाठक ने किया। वहीं मेले में सजी जिला उद्योग केंद्र, हथकरघा निदेशालय, गांधी आश्रम, जानकी मार्बल्स स्टाल के मंदिर विशेष आकर्षण बने हुए हैं। क्षेत्र के विभिन्न लघु एवं कुटीर उद्योग के साथ बिजनौर, हरदोई, प्रतापगढ़, पानीपत, डोईवाला के व्यापारियों द्वारा लगाई गई स्टालों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मंच के संरक्षण मंडल के सदस्य केडी पांडे व संस्थापक अध्यक्ष बलवंत सिंह चुफाल ने रविवार को स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के संचालन में लक्ष्मण सिंह मेहरा, दलीप सिंह कप्तान, केदार सिंह रावत,नरेश भंडारी, जया कर्नाटक, अनिता रैकुनी, जस्सू नेगी, भूपाल घरियाल आदि ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment