DEHRADUN (16 Jan): शिक्षकों की कमी झेल रहे स्टेट के जूनियर हाई स्कूलों व सर्व शिक्षा अभियान से संचालित होने वाले विद्यालयों में जल्द ही पांच-पांच शिक्षकों की तैनाती संभव है. प्रक्रिया परवान चढ़ी तो जूनियर शिक्षकों के प्रमोशन की राह भी आसान हो जाएगी. हालांकि इस मामले में शासन स्तर से अभी तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन शुक्रवार को स्टेट प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ को शिक्षा सचिव डॉ. राकेश कुमार ने आश्वासन जरूर दिया है. यही नहीं, उन्होंने वार्ता के दौरान मौजूद शिक्षा निदेशक पुष्पा मानस को भी पांच शिक्षकों की तैनाती के विषय में जरूरी निर्देश दिए हैं.
No comments:
Post a Comment