Sunday, 18 January 2009

शिक्षा आचार्यो ने किया सचिवालय कूच

17 jan- देहरादून: शिक्षामित्रों के रूप में समायोजन की मांग पर आंदोलनरत शिक्षा आचार्यो व अनुदेशकों ने सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान अनुदेशकों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित कर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमानुसार शिक्षा आचार्य व अनुदेशक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण सिंह राणा के नेतृत्व में आचार्य गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां आयोजित सभा में श्री राणा ने राज्य सरकार पर शिक्षा आचार्यो के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

No comments:

Post a Comment