Monday, 12 January 2009
डा.जोशी को श्रद्धांजलि
12 jan 09-हल्द्वानी: पंतनगर विश्वविद्यालय में औषधि विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष स्व.डा.एचसी जोशी के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित की। डा.जोशी का गत 31 दिसंबर को एक मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया था। डा.जोशी पंतनगर विश्वविद्यालय में औषधि विज्ञान के विभागाध्यक्ष थे। वहां से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने 25 मार्च 1995 में ग्रामीण एवं कृषि विकास समिति की स्थापना की। 13 वर्षो तक समिति के अध्यक्ष रहे डा.जोशी ने बाह्य संस्थानों जैसे डास्प, नाबार्ड, सिल्क बोर्ड, अमेरिकन सोयाबीन एसोसिएशन, ब्रुक पशु अस्पताल (लंदन), जलागम, यूएलडीबी, हार्टीकल्चर विभाग के साथ मिलकर अनेक परियोजनाओं पर सफलता पूर्वक कार्य किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment