१७ रोल ०९-डीएवी कॉलेज में होने वाले यूनियन वीक का सबको इंतजार होता है. वैसे तो दून के हर कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन वीक का आयोजन किया जाता है, लेकिन डीएवी पीजी कॉलेज के यूनियन वीक का अपना ही अट्रैक्शन है. इस प्रोग्राम को एंज्वाय करने के लिए सिटी के हर कॉलेज के स्टूडेंट्स पहुंचते हैं. हर साल की तरह इस सेशन में भी सिटी के स्टूडेंट्स को इंतजार है डीएवी कॉलेज स्टूडेंट यूनियन वीक का. वैसे तो इस आयोजन में कई प्रोग्राम होते हैं, लेकिन इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगा कवि सम्मेलन.बीस हजार से अधिक स्टूडेंट डीएवी कॉलेज की स्टूडेंट यूनियन के प्रेसीडेंट राहुल रावत के अनुसार 28 जनवरी से यूनियन वीक को आयोजित करने के लिए तैयारी की जा रही है. यूनियन वीक में लोकल के साथ ही बाहर के भी फेमस अर्टिस्ट भी स्टूडेंट्स का इंटरटेनमेंट करेंगे. डीएवी कॉलेज में सोलह हजार स्टूडेंट्स स्टडी करते हैं. यूनियन वीक के दौरान कॉलेज में पन्द्रह से बीस हजार स्टूडेंट प्रोग्राम को एंज्वाय करने पहुंचते हैं. यूनियन वीक में मेहंदी, गायन और निबंध कांप्टीशन आयोजित किए जाएंगे. कवि सम्मलेन को एंज्वॉय करने के लिए तो स्टूडेंट्स के साथ ही आस-पास के लोग भी कॉलेज में पहुंचते हैं. फ्रेशर्स क्रेजी फॉर फंग्शन आयोजन को लेकर फ्रेशर्स में काफी क्रेज है. बीए फर्स्ट इयर के स्टूडेंट अमित रावत के अनुसार वह यूनियन वीक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. डीएवी कॉलेज के सेक्रेटरी पराग भट्ट को तो यहां तक कहना है कि युवाओं में इस यूनियन वीक का इतना क्रेज है कि कई स्टूडेंट्स तो यूनियन वीक की वजह से ही एडमिशन लेते हैं.
No comments:
Post a Comment