17 jan 09-
रामनगर: प्रदेश सरकार द्वारा नए जिलों की सुगबुगाहट से अब गढ़-कुमाऊं जिला बनाने की मांग मुखर होने लगी है। गौरतलब है कि कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ विकास खण्डों को मिला कर रामनगर जिला बनाने की मांग को लेकर पहले ही भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा और उक्रांद अपना समर्थन रामनगर जिला बनाओ निर्माण समिति को दे चुके है। रामनगर बार एसोसिएशन ने भी इस मांग को प्रमुखता से उठाते हुए जिला बनाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया है।
No comments:
Post a Comment