Monday, 12 January 2009

खलिया टॉप से पहली बार भरी उड़ान

12 jan 09- मुनस्यारी: क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशने आये हिमालयन इंस्टीटयूट नौकुचियाताल और दिल्ली के युवाओं ने पहली बार खलिया टॉप से हवा में उड़ान भरी। युवाओं को पैराग्लाइडिंग से हवा में गोते लगाते देख क्षेत्रवासी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गये। नौकुचियाताल के पवन ठाकुर और दिल्ली के प्रवीण राम ने रविवार को खलिया टॉप से उड़ान भरी। दोनों साहसिक युवाओं को होटल एसोसिएशन के महासचिव पूरन पांडे और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन युवकों ने लगभग तीन किमी की दूरी हवा में तय की। क्षेत्र की पहाडि़यों से पहली बार हवा में छतरी से युवाओं को उतरते देख क्षेत्रवासियों में कौतूहल पैदा हो गया। दोनों साहसी युवाओं ने बताया कि मुनस्यारी क्षेत्र में पैराग्लाडिंग की अपार संभावनायें हैं। प्रदेश सरकार यदि इस क्षेत्र में प्रयास करे तो यहां पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिल सकेगा। वह पिछले 12 वर्षो से पैराग्लाइडिंग का अभ्यास कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment