Saturday, 10 January 2009

आपदा राहत निधि को सौ करोड़

10 jan 09-देहरादून : इस वर्ष आपदा राहत निधि के अंतर्गत सभी जनपदों के लिए 100.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रमुख सचिव (आपदा प्रबंधन) सुभाष कुमार ने बताया कि इसमें से 75 प्रतिशत धनराशि केंद्र सहायतित मद में मिली है। जनपदों को इसमें से 25.47 करोड़ की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। अब 39.88 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। आपदा के समय पीडि़तों को तत्काल सहायता उपलब्ध करने के लिए जनपदों को आवश्यक धनराशि दी गई है। अवशेष धनराशि का आवंटन जनपदों की मांग के अनुरूप कर दिया जाएगा। सेनानी के निधन पर शोक जताया देहरादून: राज्यपाल बीएल जोशी और मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने जनपद पौड़ी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मातबर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। राज्यपाल ने कहा कि आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका युवाओं के लिए सदैव ही प्रेरणा की स्रोत रहेगी। सीएम ने कहा कि उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उप्र व उत्तराखंड सरकार से जवाब तलब नैनीताल: जमरानी बांध निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने उप्र एवं उत्तराखंड सरकार को दो माह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। जन सेवा कल्याण समिति के संयोजक ललित जोशी द्वारा दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि विगत 33 वर्षो से जमरानी बांध निर्माण का मामला सरकार के पास लंबित है। राजनीति के चलते अभी तक जमरानी बांध के निर्माण कार्य में तेजी नहीं लायी गई है। मुख्य न्यायाधीश वीके गुप्ता व न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई के बाद उप्र सरकार व उत्तराखण्ड सरकार को दो माह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। योगा महोत्सव ऋषिकेश में आयोजित होगा हल्द्वानी : सैफ खेलों के स्थगित होने के बाद राज्य सरकार अब योगा महोत्सव आयोजित करने जा रही है। यह मार्च में ऋषिकेश में होगा। साथ ही सरकार कैलाश मानसरोवर यात्रा को भी समस्या रहित बनाने में जुटी

No comments:

Post a Comment