१० जनवरी ०९-
कई वेव पेज डिजाइन कर चुका हैं अमन
बिल गेट्स ने नाम दिया द-एनिमेटर
द एनिमेटर के नाम से मशहूर देहरादून के नन्हें जीनियस अमन की आवाज लँदन तक जा पहुंची हैं । देहरादून कालेज आफ इंटरएकिटव आट्स का यह महज साठे आठ साल का प्रवक्ता अपनी उम्र से दुगने बीएसी लेवल के छात्रो को एनिमेशन के गुर सिखा रहा हैं
लंदन की एजेंसी ने अमन की इस खूबी पर खबर प्रकाशित की हैं । गिनीज बुक आंफ वल्ड रिकाड्स के लिए उसका नाम भेजा गया हैं । अगर अप्रूवल मिला तो वह दुनिया का सबसे कम उम्र का प्रवक्ता बन जाएगा ।चुक्खूवाला में एक छोटे से स्कूटर मैकेनिक रहमान के घर २६ जुलाई २००० में जन्मे सेंट थामस के कक्षा ४ के छात्र अमन को अपने भाई से यह शौक जागा । और पिता ने उसके लिए सेकंड कंप्यूटर खरीदा था लेकिन उस पर कब्जा जमाया अमन ने ।अमन ने उस पर अंगुलियों का वह जादू जगाया कि बड़े -बड़े कायल हो गए । पुत्र की धुन ने पिता को भी उत्साहित कर दिया ।हिल्टान सेंटर में अपनी मेधा से वह स्पीड पकड़ी कि अच्छों-अच्छों की पकड़ से बाहर हो गया । अब तक वह डाटा लाँजिसिटक्स,आजीविका सुधार परियोजना आदि के लिए वेब पेज भी डिजाइन कर चुका है । वह बिल गेट्स से काफी प्रभावित है ।
अमन के सम्मान-
उत्तरांचल राज्य अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से -बाल गौरव सम्मान (१५ अगस्त २००६)
प्रतिष्ठ सामाजिक संस्था नेशियो की तरफ से अनमोल रत्न अवा़र्ड ऱाष्ट्रपति भी हुई कायल-
ऱाष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ,राहुल गाधी सहित कई हस्तियों से मुलाकात कर अमन ने उन्हें भी अपनी प्रतिभा का कायल कर दिया । बिल गेट्स से तो अमन ने बाद में भी बात ती , अमन के नाम से ही वह पहचान जाते हैं कि यह दून के नन्हे एनिमेटर का फोन है।
सचिन से मिलकर बहुत खुश हुआ था अमन
सचिन कुछ ही दिनों पहले परिवार के साथ मसूरी आए थे तो उस समय ही सचिन से अमन की मुलाकात हुई थी।
No comments:
Post a Comment