Monday, 12 January 2009
उत्तराखंड हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से
12 jan 09-
रामनगर: उत्तराखंड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2009 की संचालित होने वाली हाईस्कूल व इंटर की लिखित परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होंगी। प्रायोगिक परीक्षा एक फरवरी से कराए जाने की उम्मीद है। उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में दो लाख पैंसठ हजार एक सौ तिहत्तर परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 175876 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनमें से 154102 संस्थागत एवं 21774 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटर में 89297 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनमें संस्थागत 79448 एवं व्यक्तिगत 9549 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। वर्ष 2009 की हाईस्कूल परीक्षा में संस्थागत छात्रों की संख्या 82583 तथा बालिकाओं की संख्या 71519 है। जबकि व्यक्तिगत छात्रों की संख्या 15371 एवं बालिकाओं की संख्या 6403 है। इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत छात्रों की संख्या 40639 एवं संस्थागत बालिकाओं की संख्या 39109 व व्यक्तिगत छात्रों की संख्या 6322 एवं बालिकाओं की संख्या 3227 है। परिषद के अपर सचिव दामोदर पंत ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होंगी। जो 28 मार्च तक चलेंगी। श्री पंत ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 21 मार्च को तथा इंटर की परीक्षाएं 28 मार्च को समाप्त होंगी। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से 28 फरवरी तक करा ली जाएंगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment