Wednesday, 14 January 2009
हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम ने कोटाबाग से राजधानी देहरादून के लिए सीधी बस सेवा मंगलवार से शुरू कर दी है। जबकि निगम की दिल्ली के लिए भी सीधी बस चलाने की योजना है। हल्द्वानी डिपो कोटाबाग से देहरादून बस सेवा शुरू की है। यह बस हल्द्वानी से अपरान्ह 4:30 बजे रवाना होकर देर सांय 5:30 बजे कोटाबाग पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 7 बजे कोटाबाग से रवाना होकर रामनगर, काशीपुर, हरिद्वार होते हुए देहरादून अपरान्ह तीन बजे पहुंचेगी। बस रात में देहरादून रुकेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 7 बजे बस देहरादून से रवाना होकर अपरान्ह तीन बजे कोटाबाग पहुंचेगी। इसी कड़ी में एक और बस देहरादून से चलेगी। निगम के प्रबंधक संचालन मुकुल पंत ने बताया कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों की तादात बढ़ने पर कोटाबाग से वहां के लिए भी बस सेवा शुरू की जा सकती है। श्री पंत ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक अभी कोटाबाग से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की तादात नहीं है। कालाढुंगी: परिवहन मंत्री बंशीधर भगत ने दो दिन पूर्व कोटाबाग भाजपा मंडल की बैठक में भाग लिया था। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के लिए सीधी बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की थी। जिस पर श्री भगत ने परिवहन निगम के अफसरों को तत्काल प्रभाव से देहरादून के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का आदेश जारी कर दिया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment