उत्तरायणी व लोहड़ी मेले में गीत-संगीत की धूम 14 jan 09-, लालकुआं: लालकुआं में दो दिवसीय उत्तरायणी व लोहड़ी मेला मंगलवार से शुरू हो गया। राजकीय इंटर कालेज लालकुआं में आयोजित मेले का उद्घाटन विधायक गोविन्द सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में कुमाऊंनी गीत-संगीत की धूम रही। मीडिया पार्टनर दैनिक जागरण के सहयोग से आयेाजित मेले में विधायक बिष्ट ने कहा कि यह नगर कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने के साथ ही विभिन्न धर्म एवं संस्कृति को मानने वाली नगरी है। यहां इस तरह के सफल आयोजन कर नगर वासियों ने कौमी एकता की मिसाल कायम की है।
हल्द्वानी: पारंपरिक परिधानों में लोकनृत्य की दिलकश प्रस्तुति देखते ही बन रही थी। झोड़ा, चांचरी, छपेली की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। यह नजारा मंगलवार की शाम पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित उत्तरायणी कौतिक का था। उत्तरायणी कौतिक की सांस्कृतिक संध्या में मल्लिका लोक संस्कृति कला समिति के कलाकारों ने झोड़ा, छपेली नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति से दर्शकों को लुभाया। इन गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गये। नन्दारात जाग यात्रा का मंचन आकर्षण का केन्द्र रहा। दिल्ली से आए गायक बलवीर राणा, मास्टर गौरव व पप्पू कार्की ने कुमाऊंनी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। अंताक्षरी व रस्साकशी की रही धूम हल्द्वानी: कुमाऊंनी अंताक्षरी में युवाओं मे बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। मेले में दोपहर को महिलाओं, पुरुषों व बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
No comments:
Post a Comment