Wednesday, 14 January 2009
बागेश्वर को 18 करोड़ की योजनाएं
14 jan बागेश्वर, मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने नए साल में विकास के लिए बागेश्र्वर जिले के लोगों को 18 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का तोहफा दिया है। मंगलवार को उन्होंने इनका विधिवत शिलान्यास और लोकार्पण भी कर दिया। इस मौके पर नुमाइश मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के बाद भी प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कर रही है। उनका दावा था कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 108 सेवा ने लोगों का विश्वास जीता है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 193.21 लाख की लागत से आडिटोरियम, एक करोड़ की लागत से सरयू नदी में घाटों के निर्माण, 979.67 लाख की लागत से बागेश्वर-सौंग मोटर मार्ग के हाटमिक्स कार्य का शिलान्यास तथा 68.80लाख की लागत से बने अनुसूचित जाति छात्रावास, 71.12 लाख के क्रीड़ा हाल, 139 लाख के आरे पुल, 140 लाख के अग्निकुंड में बने पुल का लोकार्पण भी किया। सभा की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध साह व संचालन हेमंत बिष्ट व गोविंद टंगडि़या ने किया। कांडा के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने ज्ञापन पढ़ा, विधायक चंदन दास ने स्वागत भाषण तथा जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। सभा को उद्यान मंत्री अजय टम्टा, सांसद बची सिंह रावत, जगदीश कालाकोटी, राजेंद्र टंगडि़या, पुष्पा मेहता, शोभा आर्या, गिरीश लाल टम्टा, गोविंदी कोरंगा, गीता ठाकुर, विक्रम शाही, नारायण राम दास आदि ने भी संबोधित किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment