Sunday, 18 January 2009

दून का कैप्टन हुआ मुक्त

17 jan 09-दक्षिण कोरिया की सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद हांगकांग के सुपर टैंकर के भारतीय कैप्टन और मुख्य अधिकारी को जमानत पर रिहा कर दिया है। पिछले माह टैंकर से बड़ी मात्रा में तेल बहने के आरोप में इन दोनों को जेल भेज दिया गया था। अदालत के प्रवक्ता किम जिन वान ने शुक्रवार को यहां बताया कि कैप्टन जसप्रीत चावला (देहरादून निवासी) और टैंकर के मुख्य अधिकारी श्याम चेतन को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। मुंबई में राष्ट्रीय नौवहन यूनियन के महासचिव ने कहा कि जमानत मिलने के बावजूद दोनों के भारत आने में समय लग सकता है। दोनों को सशर्त जमानत मिली है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में समय लग सकता है। उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने इन दोनों को जहाज से तेल बहने के मामले में दोषी पाया था। अदालत ने चावला को 18 महीने और चेतन को आठ महीने कैद की सजा सुनाई थी। लेकिन, अदालत के इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी समुदाय में रोष था। भारतीय यूनियन ने भी इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। उनका कहना था कि समुद्र में तेल बहने के मामले में टैंकर दल निर्दोष है।

1 comment: