Friday, 3 April 2009
उक्रांद: नैनीताल से जंतवाल प्रत्याशी
Apr 03, देहरादून। उक्रांद ने नैनीताल से पार्टी अध्यक्ष डा.नारायण सिंह जंतवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। साथ ही पांचों सीटों पर चुनाव प्रबंधन को प्रभारी बनाए हैं। कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने आज पत्रकार वार्ता में कहा कि उक्रांद पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने नैनीताल सीट से पार्टी अध्यक्ष को उम्मीदवार घोषित करने के साथ ही प्रभारियों के नाम भी घोषित किए। हरिद्वार सीट पर दिवाकर भट्ट, अल्मोड़ा पर काशी सिंह ऐरी, नैनीताल पर लक्ष्मण सिंह चुफाल, पौड़ी पर पीएस कठैत और टिहरी पर बीडी रतूड़ी को बतौर प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री भट्ट ने कहा कि भाजपा समझौते को तैयार नहीं हुई। अब उक्रांद पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगा। समर्थन जारी रखने बिंदु पर उन्होंने कहा कि उक्रांद इस समय सरकार को अस्थिर करने को तैयार नहीं है। राजधानी आयोग की रिपोर्ट गैरसैंण के पक्ष में आई तो ठीक है, अन्यथा उक्रांद गैरसैंण राजधानी के लिए संघर्ष जारी रखेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment