देहरादून, कभी हां, कभी ना के बाद आखिरकार आज भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पार्टी को अलविदा कह ही दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर को विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा सौंप दिया है। श्री कपूर ने इस्तीफे के परीक्षण के उपरांत कार्यवाही की बात कही। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे विधायक मुन्ना सिंह चौहान विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर से उनके आवास पर मिले। करीब 48 मिनट तक श्री चौहान अध्यक्ष के कक्ष में बैठे। बाहर निकलने के बाद श्री चौहान ने पार्टी व विधानसभा सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की।
No comments:
Post a Comment