Apr 03, लैंसडौन (पौड़ी गढ़वाल)। विवादों के चलते जयहरिखाल प्रखंड के मेंटेनेंस फ्रैंचाइजी ने विद्युत व्यवस्था से अपने हाथ खींच लिए हैं। फ्रैंचाइजी ने विद्युत विभाग की रसीदों समेत अन्य जरूरी दस्तावेज विभाग में जमा करवा दिए हैं। साथ ही फ्रैंचाइजी ने अधिशासी अभियंता कोटद्वार समेत विभाग के आला अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी है। फ्रैंचाइजी का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों के उपेक्षात्मक बर्ताव के चलते यह कदम उठाया गया है। वहीं, इसके बाद से जयहरिखाल क्षेत्र पर विद्युत संकट मंडराने की आशंका बढ़ गई है।
No comments:
Post a Comment