Friday, 3 April 2009
बीएसएनएल ने पेश किए स्पेशल टैरिफ वाउचर
Apr 03, देहरादून। बीएसएनएल उत्तरांचल परिमंडल ने घटी कॉल दरों वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश किए हैं। ये वाउचर 90 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे।
महाप्रबंधक महेन्द्र कुमार के मुताबिक 60 रुपये टैरिफ वाउचर का उपयोग करने पर लोकल कॉल 30 पैसे प्रति मिनट, 130 रुपये के वाउचर पर लोकल कॉल 10 पैसे प्रति मिनट, 35 रुपये के वाउचर पर एसटीडी कॉल एक रुपये प्रति मिनट, 95 रुपये के वाउचर पर लोकल कॉल 30 पैसे व एसटीडी काल 60 पैसे प्रति मिनट तथा तीन सौ रुपये के वाउचर पर मुफ्त लोकल काल का लुत्फ लिया जा सकता है। स्पेशल टैरिफ वाउचर की वैधता अवधि 30 दिन होगी। बीएसएनएल के नार्मल प्रीपेड प्लान के ग्राहक इसका लाभ सी टॉपअप के जरिए ले सकते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment