Friday, 13 March 2009

रंग का त्योहार होली, प्यार की बौछार होली..

हल्द्वानी: होली के मदमस्त रंगों के अलावा माहौल में गीत-संगीत की भी धूम रही। लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति के साथ ही फिल्मी गीतों व नृत्य पर दर्शक झूमने का मजबूर हो गये। देर रात तक शहर में कई संगठनों ने होली मिलन कार्यक्रम के जरिये लोगों का मन मोहा। अग्रसेन युवा संगठन की ओर से अग्रेसन भवन में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि वन मंत्री बंशीधर भगत ने होली की बधाई दी और इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की। बसपा विधायक नारायण पाल ने भी युवा संगठन के प्रयास की सराहना की। इस दौरान संचालन कर रही भूमिका भंडारी की कविता रंग का त्योहार होली, भांग की सौगात होली, प्यार की बौछार होली.. की आकर्षक प्रस्तुति पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। विक्की योगी एंड पार्टी की ओर से गुरलीन कौर ने गीत सोलह बरस की बाली उमर को सलाम.. प्रस्तुत किया। मनोज नैनवाल ने अगर तुम न होते.. व प्रभाकर जोशी ने गीत लाली मेले लाल की जित देखूं तित लाल.. की प्रस्तुति सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment