Monday, 12 January 2009
आहत कलाकार सरकार पर भड़के
12 jan09-
देहरादून: उत्तराखंड फिल्म एंड आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (उफ्वा)का कहना है कि प्रदेश का संस्कृति विभाग लोक संस्कृित शोषक विभाग बना हुआ है। रविवार को परेड ग्राउंड स्थित हिंदी भवन में उफ्वा के पहले प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन संपन्न होने के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर कलाकारों के प्रति बेरुखी का आरोप लगाया और आरोप लगाया कि लोक संस्कृति , लोक कलाकार और लोक विद्या संरक्षण के नाम पर बना संस्कृति विभाग प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण इनका संरक्षण करने की बजाय कलाकारों के शोषण में जुटा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के फिल्म व लोक कलाकार बड़े समय से उद्वेलित हैं। प्रदेश की फिल्म व सांस्कृतिक नीति घोषित करने और लोक बोलियों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर 12 सितंबर 2007 को विधासभा पर धरना भी दे चुके हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment