Thursday, 12 February 2009

गरुड़ गंगा बचाने के लिए रैली निकालीगरुड़।

'गरुड़ गंगा बचाओ' अभियान के तहत आज देवनाई क्षेत्र के सैकड़ों महिला तथा पुरुषों ने यहां एक रैली निकाली। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने गरुड़ गंगा को बचाने के लिए जल संकल्प लिया।हितैषी संस्था के तत्वावधान में आज भारी सं2या में क्षेत्र के लोग देवनाई कालिका मंदिर पर एकत्र हुए। वहां से पदयात्रा के रूप में लोग जल संरक्षण के नारे लगाते हुए टीट बाजार होते हुए गरुड़ गंगा पर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए व1ताओं ने कहा कि गरुड़ गंगा को बचाने के लिए क्षेत्र के लोगों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्र में चौड़ी प8ाी के पौध अधिक से अधिक सं2या में रोपने को कहा। उन्होंने कहा कि चाल-खाल बनाकर बारिश का पानी निश्चित तौर पर रुकेगा। जिससे हमारे परंपरागत स्रोत पुनर्जीवित हो पाएंगे। संस्था के सचिव किसन राणा ने कहा कि जल, जंगल तथा जमीन का सीधा संबंध महिलाओं से है। उन्होंने महिलाओं से गरुड़ गंगा को बचाने के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि हम पानी का संरक्षण नहीं करेंगे तो कत्यूर घाटी की उपजाऊ भूमि आगामी वर्षों में बंजर हो जाएगी। सभा को तारा सिंह जीना, किसन बोरा, मुकेश राना, गीता राना, गोविंदी जीना, ग्राम प्रधान लीला किरमोलिया, ग्राम प्रधान भगरतोला, पूरन डसीला, माया तिवारी, महिमा पुरोहित आदि ने विचार र2ो। संचालन किसन बोरा ने किया।

No comments:

Post a Comment