Thursday, 12 February 2009
रेल मार्ग निर्माण से कम मंजूर नहींजंतर-मंतर में आमरण अनशन
11 feb-
बागेश्वर।
ब्रिटिशकाल से प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति का दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन गत सोमवार से शुरू हो गया है। वहां संघर्ष समिति के अध्यक्ष समेत १३ आंदोलनकारियों ने एक साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने सभा करके एक सूत्रीय मांग के पूरी हुए बगैर संघर्ष से पीछे नहीं हटने का संकल्प दोहराया है।संंघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष एचएस मेहता ने दिल्ली से दूरभाष पर बताया कि गत सोमवार की साम से समिति के अध्यक्ष गुंसाई सिंह दफौटी समेत कुल १३ आंदोलनकारी आमरण अनशन पर बैठे हैं। इनमें निर्मला जोशी, आनंदी ऐठानी, बसंती बघरी, गंगा जोशी, मीना रावत, दीपा उप्रेती, पूर्व प्रमु2ा रामगिरि गोस्वामी, भूपेंद्र गडिय़ा, मदन टंगडिय़ा, प्रकाश खेतवाल, नर सिंह खेतवाल तथा प्रताप सिंह मेहता आदि शामिल हैं। मेहता ने बताया कि सोमवार को आंदोलन स्थल पर आकर राज्यसभा सदस्य तथा पूर्व मु2यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, उद्यान मंत्री अजय ट6टा, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, कांडा के बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोंरगा, पिथौरागढ़ के नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक प्रदीप ट6टा, प्रस्तावित डीडीहाट भाजपा के सत्येंद्र सत्याल, भाजपा के बागेेश्वर जिलाध्यक्ष देवकीनंदन जोशी तथा प्रवासी पूरन चंद्र नैनवाल ने धरना देकर समर्थन दिया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दफौटी ने बताया कि इस न्यायोचित मांग को लेकर समिति प्रधानमंत्री, रेल मंत्री तथा संप्रग अध्यक्ष के अलावा भाजपा तथा दूसरे दलों के राष्ट्रीय नेताओं को ज्ञापन देगी। उन्होंने कहा कि इस बार का आंदोलन निर्णायक होगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment