Tuesday, 13 January 2009
विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारे युवा शक्ति : पंत
13 jan -
हल्द्वानी : स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को जीवन में उतारकर ही सही अर्थो में मानव सेवा की कल्पना की जा सकती है। जो दीन-हीन की सेवा से ही संभव है। यह बात विवेकानंद जयंती पर आयोजित गोष्ठी में उत्तराखंड हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति पीसी पंत ने कही। सोमवार को क्वींस पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय लोक मंच के तत्वावधान में विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति पीसी पंत ने दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया। श्री पंत ने कहा कि दी-हीन एवं कमजोर वर्ग की सेवा की प्रेरणा स्वामी विवेकानंद के जीवन से लेनी होगी। मुख्य वक्ता एडवोकेट यशवंत सिंह ने कहा कि वर्तमान में आतंकवाद से त्रस्त भारत को साहसी युवाओं की जरूरत है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment