Sunday 30 August 2009

जयदेव बिष्ट ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

पौड़ी जनपद के चौकड़ी गांव के हैं जयदेव देहरादून: मुक्केबाजी का प्रशिक्षण देने के लिए गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे गए जनपद पौड़ी निवासी जयदेव बिष्ट ने राज्य का नाम रोशन किया है। उनको पुरस्कार मिलने की सूचना से जयदेव के गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद की पट्टी इरियाकोट मल्ला के चौकड़ी गांव के रहने वाले जयदेव बिष्ट वर्तमान में नादर्न रेलवे में कार्यरत हैं। रेलवे की नौकरी के साथ उन्होंने देश के कई सफल मुक्केबाजों को प्रशिक्षण दिया। उनकी इस मेहनत के लिए इस साल के गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनियत किया गया था। शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के के हाथों सम्मानित होने के बाद राज्य के नाम एक और गौरव जुड़ गया। उनकी इस सफलता पर जहां राज्य के कई लोगों और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की वहीं उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है। वर्तमान में जयदेव बिष्ट पटियाला में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में मुक्केबाजों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जयदेव बिष्ट के माता-पिता उनके भाई के संग देहरादून में स्थित नया गांव में रहते हैं।

No comments:

Post a Comment