Saturday 22 August 2009

पिथौरागढ़ को फिर मिला वायुसेना भर्ती का मौका

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में इस वर्ष भी वायुसेना की भर्ती होगी। जिले को दूसरी बार वायुसेना की भर्ती का मौका मिला है। शुक्रवार को बैठक में भर्ती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यह भर्ती अक्तूबर में होगी। बैठक में दिल्ली से आये वायुसेना के कमान अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि कुमाऊं के युवाओं के लिए 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक स्थानीय स्पोट्र्स स्टेडियम में भर्ती की जायेगी। भर्ती दो वर्गों में होगी। गु्रप एक्स में तकनीकी ट्रेडों के लिए विज्ञान विषयों के साथ इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण और पालिटेक्निक डिप्लोमाधारी भाग ले सकेंगे। ग्रुप वाई में नान टेक्रिकल ट्रेड की भर्ती की जायेगी। जिसमें विज्ञान, कामर्स और कला विषयों के साथ इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण युवा भाग ले सकेंगे। दोनों ग्रुपों की भर्ती के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ उम्र 17 से 22 वर्ष निर्धारित है। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भर्ती के लिए तहसीलदार पिथौरागढ़ को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment