Friday, 27 April 2018

लेजर लाइट से चमक उठा केदारनाथ मंदिर


कैमरे में कैद हुई केदारनाथ मंदिर की भव्य छटा
कैमरे में कैद हुई केदारनाथ मंदिर की भव्य छटा
जून 2013 की भीषण आपदा में तहस-नहस हुई बाबा केदारनाथ की नगरी कुछ ही सालों में इतनी बदल जाएगी किसी ने सोचा नहीं होगा। खासकर इन तस्वीरों को देखने के बाद तो कोई भी यह यकीन नहीं करेगा। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले धाम की भव्य तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। केदारनाथ धाम में कई तरह के बदलाव हो गए। यकीनन इस बार धाम आने वाले श्रद्धालुओं को यह एक नए अवतार में दिखेंगे।

उत्तराखंड : अशासकीय स्कूलों में नौकरी की राह खुली, शिक्षक-कर्मचारियों के 2275 पदों पर होगी भर्तियां

teacher

सरकार ने नियुक्ति में होने वाली धांधलियों को रोकने के लिए काफी सख्त प्रावधान कर दिए हैं। वर्तमान में अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य से मिनिस्ट्रीयल कर्मी स्तर तक के 2275 पद रिक्त हैं। सरकार ने विद्यालयी शिक्षा परिषद विनियम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। सबसे बड़ा संशोधन इंटरव्यू के अंकों को लेकर किया गया है।

Wednesday, 25 April 2018

चिंताजनक : उत्तराखंड में बढ़ रहे बेरोजगार युवा, आठ लाख पहुंची संख्या


राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक और युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मोहित शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
डोभाल ने कहा कि उन्होंने सूचना के अधिकार का प्रयोग करते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय उत्तराखंड से समस्त जिलों में कार्यरत सेवायोजन कार्यालयों से इस बाबत आंकड़े मांगे।
ज्ञात हुआ कि प्रदेश के सभी जिलों में अभी तक पांच लाख से कहीं अधिक पुरुष और तीन लाख से अधिक महिलाओं ने सेवायोजन कार्यालयों में अपना पंजीकरण करवाया है। यही नहीं सूचना अधिकार के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत कुल 8,69,762 युवा बेरोज़गार हैं

Friday, 20 April 2018

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में मिली बड़ी छूट, आयु सीमा भी बढ़ी

राज्य में फॉरेस्ट गार्ड के लिए विज्ञान विषय की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब कला विषय वाले इंटर पास युवा भी फॉरेस्ट गार्ड बन सकेंगे। अधिकतम आयु सीमा भी 24 से बढ़ाकर 28 साल कर दी गई है।

पीसीसीएफ-मानव संसाधन मोनीष मलिक ने गुरुवार को बताया, विभागीय भर्ती नियमावली में संशोधन के साथ वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है।

हर नवजात बच्ची की 11,000 रुपये की एफडी कराएगी ऑक्सी

  • ऑक्सी के मुताबिक इस योजना का मकसद देश में लिंगानुपात के अंतर को कम करना है
  • कंपनी की इस योजना का फायदा उठाने के लिए गर्भवती मां को रजिस्ट्रेशन कराना होगा
  • माता-पिता के धर्म, सामाजिक स्थिति या भौगोलिक स्थिति इत्यादि के भेदभाव से परे सभी को दिया जाएगा
  • FD को बच्ची के आधार कार्ड और बैंक खाते से जोड़ा जाएगा, 18 वर्ष की होने पर रुपये निकाल सकेगी

major healthcare company oxxy announces rs 11,000 fd for every newborn girl
प्रतीकात्मक तस्वीर

Wednesday, 18 April 2018

हार्इकोर्ट ने दिया अस्थाई-संविदा कर्मचारियों को हटाने का आदेश

हार्इकोर्ट ने दिया अस्थाई-संविदा कर्मचारियों को हटाने का आदेश
हार्इकोर्ट ने 2016 की नियमावली के अनुसार नियमित किए गए कर्मचारियों को हटाने का फैसला सुनाया है।
Publish Date:Tue, 17 Apr 2018 08:14 PM (IST)
नैनीताल, : हार्इकोर्ट ने अस्थार्इ और संविदा कर्मियों को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 2016 की नियमावली को निरस्त करते हुए इन पदों पर सीधी भर्ती के आदेश दिए हैं। 
दरअसल, हल्द्वानी निवासी एक युवक ने अस्थार्इ और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के फैसले को चुनौती करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसपर सुनवार्इ करते हुए हार्इकोर्ट ने 2016 की नियमावली के अनुसार नियमित किए गए संविदा और अस्थार्इ कर्मचारियों को हटाने का फैसला सुनाया है। साथ ही इन पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती का आदेश दिया है। कोर्ट का ये भी कहना है कि अगर सरकार चाहे तो इन अस्थाई कर्मियों को वेटेज व आयु में छूट दे सकती है।

Tuesday, 17 April 2018

CTET परीक्षा 4 चार महीने के अंदर कराए जाने के आदेश

UP 68500 Assistant Teacher Recruitment 2018 admit card download
CTET : दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को चार महीने के भीतर राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) आयोजित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने सीबीएसई को एक सप्ताह के भीतर इसकी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।

Saturday, 14 April 2018

लैंसडौन में होने वाली सेना भर्ती में इन नौजवानों को मिलेगी छूट, जानिए


Sunday, 8 April 2018

पौड़ी में खुला पलायन आयोग का दफ्तर, सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया उद्घाटन,

ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग का दफ्तर पौड़ी में खुल गया है। शुक्रवार सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। अब आयोग का दफ्तर पौड़ी से संचालित होगा। 27 सितंबर को ‘हिन्दुस्तान’ के स्वच्छता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी में पलायन आयोग का दफ्तर खुलने की घोषणा की थी। शुक्रवार को यह दफ्तर विधिवत शुरू हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद करीब एक घंटे आयोग के अब तक के काम की समीक्षा की।

अब परचून की दुकान में भी बिकेगी शराब, उत्तराखंड सरकार का फैसला

अगस्त्यमुनि में युवती से छेड़खानी की झूठी अफवाह पर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी-

Friday, 23 March 2018

EXCLUSIVE: मोदीकेयर के तहत 5 लाख के इंश्‍योरेंस के लिए अधिकतम चुकाने होंगे 2000 रुपए

आयुष्मान भारत योजना (मोदी केयर) के तहत हर परिवार को अधिकतम 2000 रुपए का प्रीमियम चुकाना पड़ेगा.

Thursday, 22 March 2018

उत्तराखंड : नोटबंदी के दौरान 414 लोगों ने जमा की इतनी रकम की जानकर उड़ जाएंगे होश

उत्तराखंड में करोड़पति-अरबपतियों की कमी नहीं है। नोटबंदी के दौरान उत्तराखंड में 414 लोग ऐसे थे, जिन्होंने पांच अरब रुपये बैंकों में नगद जमा किए। इनमें 39 लोगों ने अभी तक इनकम टैक्स विभाग के नोटिस का जवाब तक नहीं दिया है। इन पर 31 मार्च के बाद आयकर विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 
मुख्य आयकर आयुक्त पीके गुप्ता ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में नोटबंदी के दौरान ढाई लाख रुपये से ज्यादा बैंक में जमा करने वाले कुल 3255 मामलों में नोटिस जारी किए गए। इसमें 414 मामले ऐसे पाए गए जिन्होंने बैंकों में एक-एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा की। 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक नगद जमा करने वालों की संख्या 600 है। जबकि ढाई लाख से 50 लाख रुपये नगद जमा करने वालों की संख्या 2161 है। उन्होंने बताया कि इन सभी की जांच की जा चुकी है।

गढ़वाल यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन होगा मुश्किल, 40 फीसदी सीटें घट जाएंगी


एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों में चल रहे पाठ्यक्रमों की सीटों में बड़ी कटौती की है। विश्वविद्यालय ने यूजीसी नियमों और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेशों का हवाला देते हुए नए सत्र में सीटों की संख्या वर्ष 2009 के आधार पर तय कर दी है। 

गैरसैंण बजट सत्र : उत्तराखंड में बेरोजगारी भत्ता बंद, डेढ़ लाख नई नौकरियां देने का वादा

गैरसैंण,-उत्तराखंड में डेढ़ लाख से अधिक नौकरियां युवाओं के लिए आने वाली हैं। सिडकुल में प्रस्तावित

25 हजार करोड़ के निवेश से ये नौकरियां पैदा होंगी। राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में प्रस्तुत की गई

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि

 राज्य में कांग्रेस सरकार के समय शुरू किया गया बेरोजगारी भत्ता बंद किया जा रहा है।

cm trivendra singh rawat


। सदन के पटल पर रखी गई रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सिडकुल क्षेत्रों में इस समय कुल 1836औद्योगिक इकाइयां हैं
जिसमें से 1400 के करीब इकाइयों में उत्पादन चल रहा है।  इन इकाइयों में मौजूदा समय में 25 हजार करोड़ से अधिक 
का निवेश प्रस्तावित है। जिससे  1.60 लाख  से अधिक नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।

Monday, 19 March 2018

गैरसैण को उत्तराखंड की राजधानी बनाना चाहती है जनता, जानें- क्यों?

गैरसैण को उत्तराखंड की राजधानी बनाने की मांग (फाइल फोटो)  
देहरादून,-उत्तराखंड 9 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया. इस साल 9 नवंबर को इस राज्य के बने हुए 18 वर्ष हो जाएंगे. मगर अभी तक उत्तराखंड की अपनी स्थाई राजधानी नहीं बन पाई है.
सरकारें आईं.. गईं. लेकिन राजधानी के इंतज़ार में उत्तराखंड निवासियों की आंखें अभी तक तरस रही हैं. राजनीतिक द्वंद में फिर चाहे वह भाजपा हो या फिर कांग्रेस सभी आंदोलन से पैदा हुए इस राज्य को छलने का काम कर रहे हैं.
2017 में भारी जनादेश के बाद पहाड़ की भोली भाली जनता ने भाजपा को चुना. शायद इस उम्मीद में कि इस बार जरूर उनकी ये मांग पूरी होगी. मगर इस बार भी पहाड़ को न्याय मिलेगा इसमें थोड़ा संशय है, क्योंकि भाजपा के ही दो धुरी निर्णायक अपने अलग-अलग बयानों से ये संशय पैदा कर रहे हैं.

Saturday, 17 March 2018

सरकारी इंटर कॉलेजों में 10,768 सहायक अध्यापक भर्ती (एलटी ग्रेड) शुरु.....


लखनऊ-सरकारी इंटर कॉलेजों में 10,768 सहायक अध्यापक भर्ती (एलटी ग्रेड)परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन गुरुवारसे शुरू हो गया।आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है।

Wednesday, 7 March 2018

यूपी:10,768( LT Grade)एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 15 मार्च से होगी शुरू....

इलाहाबाद :  : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, परीक्षा के आधार पर होगी,भर्ती ,इंटरव्यू नहीं..
प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों और राजकीय महिला इंटर कॉलेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10,768 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए 15 मार्च से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। परीक्षा मई में होगी। 

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को हाईकोर्ट से झटका, नौकरी में नहीं मिलेगा आरक्षण

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवा में क्षेतिज आरक्षण को असंवैधानिक घोषित कर दिया है। कोर्ट के फैसले से राज्य आन्दोलनकारी और सरकार को बड़ा झटका लगा है।

Tuesday, 27 February 2018

Prime Minister's Research Fellowship (PMRF) Scheme प्रधान मंत्री अनुसंधान फेलोशिप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

बीटेक स्नातक या बीटेक या एकीकृत एम.टेक या एकीकृत एम.एससी। आईआईएससी / आईआईटी / एनआईटी / आईआईएसईआर / आईआईआईटी से विज्ञान और प्रौद्योगिकी धाराओं में फेलोशिप के लिए पात्र हैं। साथ ही, फेलोशिप के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों को भी 8 सीजीपीए या अधिक सुरक्षित होना चाहिए।

.नई दिल्ली: प्रधान मंत्री अनुसंधान फैलोशिप (पीएमआरएफ) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है बीटेक स्नातक या बीटेक या एकीकृत एम.टेक या एकीकृत एम.एससी। आईआईएससी / आईआईटी / एनआईटी / आईआईएसईआर / आईआईआईटी से विज्ञान और प्रौद्योगिकी धाराओं में फेलोशिप के लिए पात्र हैं।

Saturday, 24 February 2018

UGC NET Notification 2018: 3 मार्च से शूरू होगा UGC NET के लिए ऑनलाइन आवेदन,

नई दिल्ली: सीबीएससी नेट की परीक्षा के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू करने जा रहा है. सीबीएसई ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन नेशनल एलिजिबलिटी एग्जाम (यूजीसी नेट) को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2018 है और फीस जमा करने की तारीख 6 अप्रैल 2018 तय की गई है. सीबीएससी 08 जुलाई 2018 को नेट परीक्षा का आयोजन करेगा.

Friday, 23 February 2018

Exclusive: 6000 teachers recruitment in Uttarakhand उत्तराखंड में 6000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ


teachers job in delhi
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के छह हजार पदों पर भर्ती का रास्ता खुलने जा रहा है। अल्पकालिक शिक्षक सेवा भर्ती नियमावली की वजह नई भर्ती में लगी अड़चन को दूर करने का फार्मूला निकल आया है। न्याय विभाग ने सरकार को अल्पकालिक शिक्षक भर्ती नियमावली से पूर्व में अस्तित्व में रही प्रवक्ता और एलटी शिक्षक सेवा नियमावली के अनुसार नियुक्तियां करने को हरी झंडी दे दी है।

Sunday, 18 February 2018

Online submission of NIOS-D.El.Ed Examination Fees Course 501,502 and 503 for ...Last date 6.3.2018

  The Examination form for the Course 501,502 and 503 is accepted till 6.3.2018 without Late Fee i.e Rs. 250/- for each course,Process for Online Submission of Examination Fees. Kindly read before Submitting and making the payment

Wednesday, 7 February 2018

बेसिक शिक्षक भर्ती में देशभर के युवा कर सकेंगे आवेदन, यूपी कैबिनेट ने बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली में संसोधन को दी मंजूरी

यूपी-
यूपी में शिक्षक की नौकरी पाना होगा बेहद मुश्किल, योगी सरकार का फैसला, देश भर के युवा करेंगे आवेदन
यूपी में अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक की नौकरी पाना आसान नहीं होगा। इसके लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। प्रदेश सरकार ने भर्ती देश भर के युवाओं के लिए खोलने का फैसला किया है। एनसीटीई डिग्री धारक किसी भी राज्य के हों, वे आवेदन कर सकेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

Tuesday, 6 February 2018

खुशखबरी: रेलवे में साढ़े 26 हजार पदों के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन


खुशखबरी: रेलवे में साढ़े 26 हजार पदों के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन
रेलवे ने सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग के लिए 26,502 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  रेलवे ने सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग के लिए 26,502 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने बीते शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

Monday, 5 February 2018

उत्तराखंड समाचार II दीक्षांत समारोह में अब ‘स्वदेशी’ पहनावे में मिलेगी डिग्री

 
उत्तराखंड में अब दीक्षांत समारोह के लिए अंग्रेजों के जमाने की परंपरा को तोड़ते हुए भारतीय परंपरा से जुड़े ड्रेस का चयन किया गया है। दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस तय करने के लिए छह सैंपल में से फाइनल ड्रेस का चयन हो गया है। सोमवार को सचिवालय में उत्तराखंड के सभी कुलपतियों के समक्ष उच्च शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में इसे फाइनल किया गया।

Saturday, 3 February 2018

अंडर-19 वर्ल्ड कप की जीत में चमके उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटी, आस्ट्रेलिया चारों खाने चित

कमलेश नागरकोटी
उत्तराखंड-अंडर-19 वर्ल्‍ड कप के फाइनल मुकाबलें में भारत ने आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर चौथी बार अंडर-19 व्लर्ड कप जीत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत की जीत में उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटी ने घातक गेंदबाजी करते हुए जीत में अहम योगदान दिया।

पिता बनाना चाहते थे इंजीनियर पर बेटे ने चुनी सेना, बने देश के डीजीएमओ

माता-पिता चाहते थे कि बेटा इंजीनियर बने, लेकिन बेटे ने तो बचपन से कुछ और ही सोच रखा था। सेना के प्रति उसका जुनून ही था कि पहली ही कोशिश में एनडीए परीक्षा को आसानी से पार कर लिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बात हो रही देश के नवनियुक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) अनिल चौहान की।

ब्रिज कोर्स के लिए 10 तक कर सकेंगे सत्यापन

 देहरादून-बीएड डिग्रीधारी उन शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन किया लेकिन सत्यापन नहीं कर पाए। ऐसे अभ्यर्थी अब 10 फरवरी तक सत्यापन कर सकेंगे।

Saturday, 20 January 2018

उत्तराखंड की बेटियों ने समुद्री यात्रा का ‘एवरेस्ट’ पार किया, फहराया तिरंगा

समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने निकलीं भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों ने गुरुवार को अपना सबसे मुश्किल पड़ाव ‘केप हॉर्न’ को पार किया। ‘केप हॉर्न’ को पार करना एवरेस्ट फतह करने जैसा मुश्किल माना जाता है। इस दल का नेतृत्व उत्तराखंड की वर्तिका जोशी कर रही हैं। दल में देहरादून की पायल गुप्ता भी शामिल हैं।

Monday, 25 December 2017

खुशखबरी : उत्तराखंड में इन तीन जगहों पर खुलेंगी नई सीएसडी कैंटीन राली, श्रीनगर व डोईवाला में सीएसडी कैंटीन खोलने की भी घोषणा

देश के उपसेनाध्यक्ष शरथ चंद्र ने कहा है कि उत्तराखंड में इकोलॉजिकल ब्रिगेड की स्थापना की जाएगी। साथ ही गढ़वाल रायफल्स की नई बटालियन आगामी अप्रैल में अस्तित्व में आ जाएगी। उन्होंने थराली, श्रीनगर व डोईवाला में सीएसडी कैंटीन खोलने की भी घोषणा की।

Sunday, 24 December 2017

NIOS DELED कहाँ कितने Study Centre और Exam Centre होंगे, जाने डिटेल में

NIOS DELED कहाँ कितने Study Centre है
आपके शहर में कहां पर है आपका Study Centre यह जानने के लिए आप नीचे दिये लिंक पर क्लिंक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है । ......

http://www.nios.ac.in/centreinfo/SelectStateobe.asp

Thursday, 21 December 2017

छात्राओं को मुफ्त पढ़ाता है देहरादून का यह नामी स्कूल, ऐसे मिलता है दाखिला

एलटी और वीडीओ भर्ती परीक्षा जनवरी में, जान लीजिए तारीख

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा के साथ ही ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा जनवरी में कराएगा। आयोग की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें एलटी भर्ती परीक्षा की तिथि 21 जनवरी और ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथि 28 जनवरी तय की गई है। परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के हिसाब से ही परीक्षा की फाइनल तिथि जारी की जाएगी।

Wednesday, 20 December 2017

टिहरी के सौड़ गांव को संवारने वाले दीपक को शाहरुख खान ने बनाया ‘स्टार’

टिहरी का सौड़ गांव तो आपको याद होगा। वही गांव जो पलायन से खाली हो गया था। वही गांव जहां के एक नौजवान ने खाली घरों की दीवारों को देश–दुनिया के चित्रकारों की मदद से ऐसे रंगा की खुशहाली लौट आयी।
इस अभिनव प्रयास को अंजाम दिया टिहरी के दीपक रमोला ने। देश-दुनिया के नक्शे पर सौड़ गांव को उकेरने वाले दीपक की अभूतपूर्व कार्य को सुपर स्टार शाहरुख खान ने सराहा और उन्हें अपने नए शो में बुलाकर छाने का मौका दिया है। टेड डॉट कॉम और स्टार प्लस ने मिलकर टेड टॉक इंडिया नई सोच शो बनाया गया है।

Tuesday, 19 December 2017

सियासत में कूदे अजीत डोभाल के बेटे, इस सीट से लड़ सकते हैं सांसद का चुनाव

शौर्य इससे पहले प्रदेश भाजपा के कार्यक्रमों में कभी सक्रिय नहीं दिखाई दिए। अलबत्ता, विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के चौबट्टाखाल प्रत्याशी रहे सतपाल महाराज के चुनाव प्रचार में वे जरूर नजर आए थे। अब पार्टी में अचानक उनकी एंट्री से नये सियासी समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। गढ़वाल सीट से भाजपा सांसद खंडूड़ी उम्रदराज हो चुके हैं। वर्ष 1991 से अब तक हुए लोकसभा चुनावों में दो बार छोड़ दें तो यह सीट खंडूड़ी के रूप में भाजपा के कब्जे में रही है। खंडूड़ी सार्वजनिक रूप से राजनीति से संन्यास की घोषणा भी कर चुके हैं। ऐसे में उनके उत्तराधिकारी की तलाश पार्टी शुरू कर चुकी है।

Sunday, 17 December 2017

उत्तराखंड में एलटी 17 दिसंबर भर्ती परीक्षा स्थगित, वजह भी जान लीजिए

आयोग की ओर से 17 दिसंबर को एलटी भर्ती परीक्षा की तिथि तय की गई थी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होनी थी।

Wednesday, 6 December 2017

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

देहरादून, : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 125.20 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के शुरूआती छह किमी के निर्माण कार्य संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य अवार्ड कर दिया गया है। इस रेल मार्ग में यात्री ट्रेन 100 किमी प्रति घंटे और मालगाड़ी 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर करेगी।

VIDEO: DGP अनिल रतूड़ी और प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी के गढ़वाली गीत ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की छवि वैसे तो सबसे कड़क पुलिस अफसर के तौर पर है। लेकिन उनका पहाड़ प्रेम और उनकी सादगी भी देखने लायक है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल रतूड़ी और उनकी पत्नी प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी का गाया ‘गढ़वाली गीत घुघती घुरौण लैगी म्यारा मैत की, बौड़ी बौड़ी ऐगे रितु-रितु चैत की’ सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से वायरल हो गया है। रतूड़ी दम्पत्ति को इस वीडियो को देखने वालों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंच चुकी है।