केंद्रीय माध्यमिक शिक्षक बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता
परीक्षा दिसंबर (CTET) की आंसर की जारी हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने
परीक्षा दी थी वो सीटेट की वेबसाइट ctet.nic.in पर आंसर की देख सकते हैं।
आंसर की 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक देखी जा सकती है। उम्मीदवार आंसर की पर
ctet.nic.in पर क्लिक कर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
Friday, 28 December 2018
Sunday, 23 December 2018
मा॰उच्चन्यायालय नैनीताल के अन्तर्गत सहायक समीक्षा अधिकारी, अनुवाद, टाईपिस्ट एवं सहायक लाईब्रेरियन अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2018
Saturday, 22 December 2018
प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंः उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह ‘ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) स्क्रीनिंग परीक्षा-2018 के प्रथम चरण (08 विषयों हेतु )
Saturday, 15 December 2018
उत्तराखंड: बेसिक शिक्षकों की भर्ती अब टीईटी मैरिट से होगी

राज्य
सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का मानक बदल दिया
है। अब टीईटी में प्राप्त अंकों पर तैयार मैरिट से नियुक्ति की जाएगी। अब
तक बीएड वर्षवार डिग्री के आधार पर नियुक्ति होती थी। इसी के साथ सरकार ने
दूसरे राज्यों से बीएड, डीएलएड, बीएलएड करने वालों को भी राज्य में
नियुक्ति के लिए मान्य कर दिया है।
खुशखबरी: ‘बेसिक’ के 750 पदों पर जल्द होगी ‘भर्ती’
देहरादून-

प्रदेश
में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू हो गई है। शुक्रवार को नई भर्ती
नियमावली को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के तत्काल बाद शिक्षा विभाग ने
करीब 750 पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी दिखा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी
(बेसिक) कार्यालयों के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
Friday, 14 December 2018
Guest Faculty Recruitment 2018-19उत्तराखंड: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन
5034 अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया
शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 5034 रिक्त पदों के लिए
विज्ञापन जारी कर दिया है।
अभ्यर्थी 13 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद मेरिट के
आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती की जाएगी। नियुक्ति पाने वाले
शिक्षकों को 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।see-https://educationportal.uk.gov.in/RegistrationPage
Thursday, 6 December 2018
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, नियमितीकरण के आदेश पर लगाई रोक
, नैनीताल
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:33 AM IST
नैनीताल हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने उत्तराखंड की 2013 की
नियमितीकरण नियमावली पर रोक लगाते हुए सरकार को इस नियमावली के अंतर्गत
विभागों, निगमों, परिषदों और अन्य सरकारी उपक्रमों में कर्मचारियों को
कोर्ट के अग्रिम आदेश तक नियमित न करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई दस
दिन बाद है।
मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने
मंगलवार को सौड़बगड़ (जिला नैनीताल) निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट और अन्य की
याचिका पर सुनवाई की। याचिका में कहा गया कि वे इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
होल्डर है और सरकार के अधीन कनिष्ठ अभियंता पद हेतु नियुक्ति पाने की पूर्ण
योग्यता रखते हैं।
69,000 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू, नई वेबसाइट पर होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तर
प्रदेश में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन (6
दिसंबर 2018) गुरुवार की दोपहर से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए एनआईसी ने अलग
से वेबसाइट (atrexam.upsdc.gov.in) तैयार की है। पंजीकरण 20 दिसम्बर तक किये जा सकेंगे। इसकी लिखित परीक्षा 6 जनवरी को होनी है
Saturday, 1 December 2018
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए सेना ने भरी हामी

सांसद बलूनी की पहल पर उत्तराखंड में एसएसबी अस्पतालों में आम जनता को भी मिलेगा उपचार
Publish Date:Sat, 01 Dec 2018 03:00 AM (IST)
देहरादून-उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने राज्य के दुर्गम
क्षेत्रों में सैन्य व अद्धसैन्य बलों के अस्पतालों के माध्यम से आम जनता
को राहत देने के लिए हाल ही में रक्षा मंत्री और गृह मंत्री से अनुरोध किया
था। उन्होंने जनता को इन अस्पतालों से प्रतिदिन कुछ घटे ओपीडी की सुविधा
उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। सांसद बलूनी ने बताया कि एसएसबी ने इस
संबंध में बाकायदा आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में केवल ओपीडी ही नहीं,
मरीजों को भर्ती करने की सुविधा के भी आदेश शामिल हैं।प्राथमिक स्तर उत्तरमाला (संशोधित) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018
Wednesday, 28 November 2018
बंद डिब्बों में बिक रही उत्तराखंड के पहाड़ों की हवा, दिल्ली से लेकर यूपी तक मांग

Tuesday, 27 November 2018
खुशखबरी: जल्द होगी 700 सिपाहियों की नई भर्ती और प्रमोशन
गुजरात पहुंचा सिलोगी की कनिका का डस्टबिन, जानिए इसकी खासियत

Saturday, 24 November 2018
खुशखबरी: श्रीनगर-अल्मोड़ा में ‘पीजीआई’ अस्पताल खोलने की तैयारी
- Last updated: Sat, 24 Nov 2018 02:08 PM IST

भाजपा
के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि
श्रीनगर और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को पीजीआई का दर्जा दिलवाया जाएगा। साथ ही
हल्द्वानी में ऋषिकेश एम्स के परिसर की स्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य
मंत्रालय ने यह कसरत शुरू कर दी है। उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी को पत्र भी भेजा और जल्द ही उनसे मुलाकात करेंगे।
अतिथि शिक्षक भर्ती का सॉफ्टवेयर तैयार
- Last updated:-

अतिथि
शिक्षक भर्ती के लिए सरकार से अनुमति मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने कमर कस
ली। शुक्रवार को भर्ती के साफ्टवेयर को अंतिम रूप दे दिया। 26 नवंबर को
इसे परीक्षण के लिए एनआईसी को दिया जाएगा। दूसरी तरफ, ऑनलाइन आवेदन
प्रक्रिया नि:शुल्क रखने पर भी सहमति बनी है।
खत्म हुआ लंबा इंतजार, 5034 गेस्ट फैकल्टी की भर्ती का रास्ता साफ
आखिरकार प्रदेश के सरकारी
माध्यमिक विद्यालयों में 5034 गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति को लेकर लंबा
इंतजार खत्म हुआ। नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता हटते ही अतिथि शिक्षकों
की भर्ती के लिए गुरुवार को शासन ने आदेश जारी किए।
गेस्ट फैकल्टी के लिए
ऑनलाइन आवेदन होंगे। पहले से कार्यरत गेस्ट फैकल्टी को शिक्षण अनुभव के रूप
में अधिकतम 12 अंक दिए जाएंगे।
गेस्ट फैकल्टी के लिए
ऑनलाइन आवेदन होंगे। पहले से कार्यरत गेस्ट फैकल्टी को शिक्षण अनुभव के रूप
में अधिकतम 12 अंक दिए जाएंगे।
Saturday, 17 November 2018
उत्तराखंड के 16,108 बीटीसी शिक्षकों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड
के 16,108 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को जल्द ही केंद्र सरकार बड़ी राहत
देने जा रही है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में मिले इन
शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश
जावड़ेकर ने आश्वस्त किया है कि बीटीसी पाठ्यक्रम की मान्यता को लेकर एक
विधयेक राज्यसभा में चर्चा के लिए लंबित है, जिस पर शीतकालीन संसद सत्र में
चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की चिंताओं से वाकिफ हैं और उनकी
समस्सयाओं का जल्द समाधान होगा।
पूर्व सीएम निशंक क्यों कर रहे हैं फिल्म ‘केदारनाथ’ का विरोध ? पढ़िए
Saturday, 20 October 2018
खुशखबरी:श्रीनगर में जल्द बनेगा 52 बेड का संयुक्त अस्पताल,आवासीय कॉलोनी को ध्वस्त कर नया अस्पताल भवन बनेगा
,श्रीनगर गढवाल -

श्रीनगर
में जल्द ही 52 बेड का संयुक्त अस्पताल नजर आएगा। इसके लिए रेलवे से 12
करोड़ रूपए स्वीकृत हो गए हैं। वर्तमान में संयुक्त अस्पताल के पीछे आवासीय
कॉलोनी को ध्वस्त कर नया अस्पताल भवन बनाया जाएगा। यहां रेलवे का काम शुरू
होने से 52 बेड का अस्पताल बन जाएगा। रेल विकास निगम संयुक्त अस्पताल की
तस्वीर बदलने जा रहा है।
Tuesday, 16 October 2018
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: नजर आने लगा न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन
Monday, 15 October 2018
ऐतिहासिक है पौड़ी की रामलीला, यहां महिला का किरदार निभाती हैं महिलाएं

यूनेस्को की धरोहर पौड़ी की रामलीला
Saturday, 13 October 2018
UPTET 2018: अब अध्यापक पात्रता परीक्षा 18 नवंबर को होगी

उत्तराखंड के तीन शहरों में आईसीयू जनवरी से शुरू होने की उम्मीद, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए टेंडर

Monday, 8 October 2018
उत्तराखंड में उद्योगपतियों ने दिल खोलकर किया 'महानिवेश', पहले दिन ही हुई 75 हजार करोड़ की धनवर्षा
प्रदेश में पहली बार हो रहे रोजगार और निवेश महाकुंभ के पहले दिन निवेशकों ने दिल खोल कर अपना खजाना खोला। देश के नामी औद्योगिक घरानों के उद्योगपतियों समेत देश दुनिया से आए निवेशकों ने 75 हजार करोड़ के निवेश पर करार किया। इससे प्रदेश में करीब डेढ़ लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
UPTET Application Fee: बढ़ाई गई तारीख, अब 9 अक्टूबर तक भर सकते हैं आवेदन फीस
यूपीटीईटी (UPTET) के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन फीस भर लें. 9 अक्टूबर शाम 6 बजे के बाद उम्मीदवारों की आवेदन फीस नहीं स्वीकारी जाएगी.
,

Sunday, 7 October 2018
खुशखबर: 5034 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को मिली हरी झंडी, ये होंगे भर्ती के नियम
teacher
- फोटो : demo pic
राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में 5034
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 4200 प्रवक्ता और 834 एसटी पदों
पर नियुक्ति की जाएगी। पहले प्रवक्ता के 2683 व एलटी के 1683 पद थे। पूर्व
में सेवा दे चुके अतिथि शिक्षकों को अधिकतम 12 अंकों का वेटेज दिया जाएगा।
Saturday, 6 October 2018
आर्मी स्कूल में टीचर के 8000 पदों पर वैकेंसी, जानें- कैसे करना होगा आवेदन

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने PGT/TGT/PRT के 8000 पदों पर वैकेंसी निकाली है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें.
अंतिम तारीख
24 अक्टूबर 2018
पदों की संख्या
कुल 8000 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रफेसर के 138 पद, यूं करें आवेदन
UPPSC में 2437 अलग-अलग पदों पर बंपर भर्तियां
Friday, 5 October 2018
उत्तराखंड में जल्द शुरू होने जा रही है ‘समूह ग’ में 1800 नई भर्तियां

शिक्षक
और मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के रूप में करियर की संभावनाएं तलाश रहे
बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बंपर
भर्तियां निकालने जा रहा है।
Thursday, 4 October 2018
UPTET 2018 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर हुई....तीन दिन बढी तिथि.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई गई है. उम्मीदवार7 अक्टूबर तक ही UPTET 2018 के लिए आवेदन कर सकते हैं. यूपीटीईटी की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in में अभी भी कई बार दिक्कतें आ रही हैं. वेबसाइट बार बार क्रैश हो रही है. ऐसे में उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उम्मीदवार 7 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक ही आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने आवेदन की तारीख बढ़ाने को लेकर घोषणा की है.
Wednesday, 3 October 2018
UP TET 2018: उम्मीदवार न हो परेशान, चलने लगी यूपी टीईटी वेबसाइट
उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 के लिए वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in चलने लगी है। दऱअसल यूपीटीईटी की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in खोलने पर पहले मैसेज आ रहा था कि शाम 6 बजे के बाद वेबसाइट उपलब्ध होगी
लकेिन अब यह चलने लगी है। दऱअसल वेबसाइट के
सर्वर को नए सर्वर पर माइग्रेशन किया जा रहा था। हालांकि वेबसाइट रात 12
से 12:30 तक मेंटेनेंस में रहेगी।Sunday, 3 June 2018
CTET 2018: 22 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू, 16 सितंबर को होगा एग्जाम
CTET 2018: बोर्ड ने जानकारी दी है कि एप्लिकेशन फीस विंडो को 21 जुलाई दोपहर 3.30 बजे तक ओपन रखा जाएगा. इस साल देश के 92 शहरों में CTET का एग्जाम लिया जाएगा.
CTET 2018:
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 16 सितंबर को सेंट्रल टीचर
एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) लेगा. एग्जाम के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन अप्लाई
करने की शुरुआत 22 जून से होगी. कैंडिडेट्स को 17 जुलाई तक ऑनलाइन
एप्लिकेशन अप्लाई करने का मौका दिया जाएगा.
Wednesday, 23 May 2018
उत्तराखंड : वन विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों पर भर्ती शुरू
देहरादून, -वन
महकमे में नई संशोधित नियमावली के आधार पर 1218 फॉरेस्ट गार्डों की भर्ती
प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंटर आटर्स विषय वाले भी इन पदों के लिए अब आवेदन
कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि चार जुलाई निर्धारित की गई है।

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग ने भर्ती के लिए आवेदन मांग दिए हैं।
Thursday, 10 May 2018
चार साल बाद खत्म हुआ इंतजार, UBTER ने घोषित की समूह-ग भर्ती परीक्षा की डेट
देहरादून,-UBTER
(Uttarakhand Board of Technical Education) उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा
परिषद (यूबीटीईआर) ने समूह ग के पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा तिथियां
घोषित कर दी है। यह परीक्षाएं चार साल बाद हो रही है।
यूबीटीईआर ने वर्ष 2014 में विभिन्न विभागों में समूह ग के पदों पर
विज्ञप्ति जारी की थी। इन पदों के लिए प्रदेश भर में हजारों अभ्यर्थियों ने
आवेदन किया था, लेकिन अधिकांश पद कोड की परीक्षाएं चार साल बाद भी नहीं हो
पाई। कई अभ्यर्थी भूल चुके हैं कि उन्होंने परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रखा
है। आधा से ज्यादा अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में अनुपस्थित मिल रहे हैं।

Saturday, 5 May 2018
उत्तराखंड में 7 साल के भीतर 734 गांव हुए खाली, पलायन आयोग ने CM को सौंपी रिपोर्ट
देहरादून, -उत्तराखंड
में हाल के वर्षों में तेजी से पलायन हुआ है। सात साल के भीतर 734 गांव
खाली (गैरआबाद) हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 10 सालों में 3 लाख 83 हजार
726 लोगों ने अस्थायी रूप से पलायन किया है।

Subscribe to:
Posts (Atom)



