Tuesday, 27 February 2018

Prime Minister's Research Fellowship (PMRF) Scheme प्रधान मंत्री अनुसंधान फेलोशिप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

बीटेक स्नातक या बीटेक या एकीकृत एम.टेक या एकीकृत एम.एससी। आईआईएससी / आईआईटी / एनआईटी / आईआईएसईआर / आईआईआईटी से विज्ञान और प्रौद्योगिकी धाराओं में फेलोशिप के लिए पात्र हैं। साथ ही, फेलोशिप के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों को भी 8 सीजीपीए या अधिक सुरक्षित होना चाहिए।

.नई दिल्ली: प्रधान मंत्री अनुसंधान फैलोशिप (पीएमआरएफ) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है बीटेक स्नातक या बीटेक या एकीकृत एम.टेक या एकीकृत एम.एससी। आईआईएससी / आईआईटी / एनआईटी / आईआईएसईआर / आईआईआईटी से विज्ञान और प्रौद्योगिकी धाराओं में फेलोशिप के लिए पात्र हैं।

Saturday, 24 February 2018

UGC NET Notification 2018: 3 मार्च से शूरू होगा UGC NET के लिए ऑनलाइन आवेदन,

नई दिल्ली: सीबीएससी नेट की परीक्षा के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू करने जा रहा है. सीबीएसई ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन नेशनल एलिजिबलिटी एग्जाम (यूजीसी नेट) को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2018 है और फीस जमा करने की तारीख 6 अप्रैल 2018 तय की गई है. सीबीएससी 08 जुलाई 2018 को नेट परीक्षा का आयोजन करेगा.

Friday, 23 February 2018

Exclusive: 6000 teachers recruitment in Uttarakhand उत्तराखंड में 6000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ


teachers job in delhi
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के छह हजार पदों पर भर्ती का रास्ता खुलने जा रहा है। अल्पकालिक शिक्षक सेवा भर्ती नियमावली की वजह नई भर्ती में लगी अड़चन को दूर करने का फार्मूला निकल आया है। न्याय विभाग ने सरकार को अल्पकालिक शिक्षक भर्ती नियमावली से पूर्व में अस्तित्व में रही प्रवक्ता और एलटी शिक्षक सेवा नियमावली के अनुसार नियुक्तियां करने को हरी झंडी दे दी है।

Sunday, 18 February 2018

Online submission of NIOS-D.El.Ed Examination Fees Course 501,502 and 503 for ...Last date 6.3.2018

  The Examination form for the Course 501,502 and 503 is accepted till 6.3.2018 without Late Fee i.e Rs. 250/- for each course,Process for Online Submission of Examination Fees. Kindly read before Submitting and making the payment

Wednesday, 7 February 2018

बेसिक शिक्षक भर्ती में देशभर के युवा कर सकेंगे आवेदन, यूपी कैबिनेट ने बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली में संसोधन को दी मंजूरी

यूपी-
यूपी में शिक्षक की नौकरी पाना होगा बेहद मुश्किल, योगी सरकार का फैसला, देश भर के युवा करेंगे आवेदन
यूपी में अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक की नौकरी पाना आसान नहीं होगा। इसके लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। प्रदेश सरकार ने भर्ती देश भर के युवाओं के लिए खोलने का फैसला किया है। एनसीटीई डिग्री धारक किसी भी राज्य के हों, वे आवेदन कर सकेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

Tuesday, 6 February 2018

खुशखबरी: रेलवे में साढ़े 26 हजार पदों के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन


खुशखबरी: रेलवे में साढ़े 26 हजार पदों के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन
रेलवे ने सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग के लिए 26,502 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  रेलवे ने सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग के लिए 26,502 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने बीते शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

Monday, 5 February 2018

उत्तराखंड समाचार II दीक्षांत समारोह में अब ‘स्वदेशी’ पहनावे में मिलेगी डिग्री

 
उत्तराखंड में अब दीक्षांत समारोह के लिए अंग्रेजों के जमाने की परंपरा को तोड़ते हुए भारतीय परंपरा से जुड़े ड्रेस का चयन किया गया है। दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस तय करने के लिए छह सैंपल में से फाइनल ड्रेस का चयन हो गया है। सोमवार को सचिवालय में उत्तराखंड के सभी कुलपतियों के समक्ष उच्च शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में इसे फाइनल किया गया।

Saturday, 3 February 2018

अंडर-19 वर्ल्ड कप की जीत में चमके उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटी, आस्ट्रेलिया चारों खाने चित

कमलेश नागरकोटी
उत्तराखंड-अंडर-19 वर्ल्‍ड कप के फाइनल मुकाबलें में भारत ने आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर चौथी बार अंडर-19 व्लर्ड कप जीत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत की जीत में उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटी ने घातक गेंदबाजी करते हुए जीत में अहम योगदान दिया।

पिता बनाना चाहते थे इंजीनियर पर बेटे ने चुनी सेना, बने देश के डीजीएमओ

माता-पिता चाहते थे कि बेटा इंजीनियर बने, लेकिन बेटे ने तो बचपन से कुछ और ही सोच रखा था। सेना के प्रति उसका जुनून ही था कि पहली ही कोशिश में एनडीए परीक्षा को आसानी से पार कर लिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बात हो रही देश के नवनियुक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) अनिल चौहान की।

ब्रिज कोर्स के लिए 10 तक कर सकेंगे सत्यापन

 देहरादून-बीएड डिग्रीधारी उन शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन किया लेकिन सत्यापन नहीं कर पाए। ऐसे अभ्यर्थी अब 10 फरवरी तक सत्यापन कर सकेंगे।

Saturday, 20 January 2018

उत्तराखंड की बेटियों ने समुद्री यात्रा का ‘एवरेस्ट’ पार किया, फहराया तिरंगा

समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने निकलीं भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों ने गुरुवार को अपना सबसे मुश्किल पड़ाव ‘केप हॉर्न’ को पार किया। ‘केप हॉर्न’ को पार करना एवरेस्ट फतह करने जैसा मुश्किल माना जाता है। इस दल का नेतृत्व उत्तराखंड की वर्तिका जोशी कर रही हैं। दल में देहरादून की पायल गुप्ता भी शामिल हैं।

Monday, 25 December 2017

खुशखबरी : उत्तराखंड में इन तीन जगहों पर खुलेंगी नई सीएसडी कैंटीन राली, श्रीनगर व डोईवाला में सीएसडी कैंटीन खोलने की भी घोषणा

देश के उपसेनाध्यक्ष शरथ चंद्र ने कहा है कि उत्तराखंड में इकोलॉजिकल ब्रिगेड की स्थापना की जाएगी। साथ ही गढ़वाल रायफल्स की नई बटालियन आगामी अप्रैल में अस्तित्व में आ जाएगी। उन्होंने थराली, श्रीनगर व डोईवाला में सीएसडी कैंटीन खोलने की भी घोषणा की।

Sunday, 24 December 2017

NIOS DELED कहाँ कितने Study Centre और Exam Centre होंगे, जाने डिटेल में

NIOS DELED कहाँ कितने Study Centre है
आपके शहर में कहां पर है आपका Study Centre यह जानने के लिए आप नीचे दिये लिंक पर क्लिंक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है । ......

http://www.nios.ac.in/centreinfo/SelectStateobe.asp

Thursday, 21 December 2017

छात्राओं को मुफ्त पढ़ाता है देहरादून का यह नामी स्कूल, ऐसे मिलता है दाखिला

एलटी और वीडीओ भर्ती परीक्षा जनवरी में, जान लीजिए तारीख

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा के साथ ही ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा जनवरी में कराएगा। आयोग की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें एलटी भर्ती परीक्षा की तिथि 21 जनवरी और ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथि 28 जनवरी तय की गई है। परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के हिसाब से ही परीक्षा की फाइनल तिथि जारी की जाएगी।

Wednesday, 20 December 2017

टिहरी के सौड़ गांव को संवारने वाले दीपक को शाहरुख खान ने बनाया ‘स्टार’

टिहरी का सौड़ गांव तो आपको याद होगा। वही गांव जो पलायन से खाली हो गया था। वही गांव जहां के एक नौजवान ने खाली घरों की दीवारों को देश–दुनिया के चित्रकारों की मदद से ऐसे रंगा की खुशहाली लौट आयी।
इस अभिनव प्रयास को अंजाम दिया टिहरी के दीपक रमोला ने। देश-दुनिया के नक्शे पर सौड़ गांव को उकेरने वाले दीपक की अभूतपूर्व कार्य को सुपर स्टार शाहरुख खान ने सराहा और उन्हें अपने नए शो में बुलाकर छाने का मौका दिया है। टेड डॉट कॉम और स्टार प्लस ने मिलकर टेड टॉक इंडिया नई सोच शो बनाया गया है।

Tuesday, 19 December 2017

सियासत में कूदे अजीत डोभाल के बेटे, इस सीट से लड़ सकते हैं सांसद का चुनाव

शौर्य इससे पहले प्रदेश भाजपा के कार्यक्रमों में कभी सक्रिय नहीं दिखाई दिए। अलबत्ता, विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के चौबट्टाखाल प्रत्याशी रहे सतपाल महाराज के चुनाव प्रचार में वे जरूर नजर आए थे। अब पार्टी में अचानक उनकी एंट्री से नये सियासी समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। गढ़वाल सीट से भाजपा सांसद खंडूड़ी उम्रदराज हो चुके हैं। वर्ष 1991 से अब तक हुए लोकसभा चुनावों में दो बार छोड़ दें तो यह सीट खंडूड़ी के रूप में भाजपा के कब्जे में रही है। खंडूड़ी सार्वजनिक रूप से राजनीति से संन्यास की घोषणा भी कर चुके हैं। ऐसे में उनके उत्तराधिकारी की तलाश पार्टी शुरू कर चुकी है।

Sunday, 17 December 2017

उत्तराखंड में एलटी 17 दिसंबर भर्ती परीक्षा स्थगित, वजह भी जान लीजिए

आयोग की ओर से 17 दिसंबर को एलटी भर्ती परीक्षा की तिथि तय की गई थी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होनी थी।

Wednesday, 6 December 2017

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

देहरादून, : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 125.20 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के शुरूआती छह किमी के निर्माण कार्य संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य अवार्ड कर दिया गया है। इस रेल मार्ग में यात्री ट्रेन 100 किमी प्रति घंटे और मालगाड़ी 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर करेगी।

VIDEO: DGP अनिल रतूड़ी और प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी के गढ़वाली गीत ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की छवि वैसे तो सबसे कड़क पुलिस अफसर के तौर पर है। लेकिन उनका पहाड़ प्रेम और उनकी सादगी भी देखने लायक है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल रतूड़ी और उनकी पत्नी प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी का गाया ‘गढ़वाली गीत घुघती घुरौण लैगी म्यारा मैत की, बौड़ी बौड़ी ऐगे रितु-रितु चैत की’ सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से वायरल हो गया है। रतूड़ी दम्पत्ति को इस वीडियो को देखने वालों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंच चुकी है।



Tuesday, 5 December 2017

सहायक अध्यापक की परिक्षा 17 दिंसबर को ........


जिपमर की परीक्षा तीन जून को

एमबीबीएस की जिपमर में 200 सीट, प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी

 देहरादून: अगर आपकी डॉक्टर बनने की ख्वाहिश है और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो यह खबर आपके लिए है। नीट व एम्स से इतर भी एमबीबीएस में दाखिले की राह खुली है। जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) में एमबीबीएस की 200 सीटों के लिए भी आप भाग्य आजमा सकते हैं।

हिमालय में जारी है प्राणों की साधना

शैलेंद्र गोदियाल ’ उत्तरकाशी  -गंगोत्री घाटी की ही बात करें, तो यहां इस समय 45 साधक साधना में रत हैं। इनमें से कुछ नौ-दस वर्ष से यहां हैं। तीन साधु तो तपोवन में भी साधनारत देखे गए हैं। अधिक ऊंचाई पर होने के कारण तपोवन में हालात और भी कठिन होते हैं। तीनों ने चट्टानों की आड़ में अपनी कुटिया बनाई हुई है।

इसमें जीवन यापन के लिए जरूरी सामान भी जुटा रखा है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप : उत्तराखंड कोटे से पहले क्रिकेटर आर्यन जुयाल की टीम इंडिया में एंट्री

जनवरी 2018 में न्यूजीलैंड होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए चयनित भारतीय टीम में उत्तराखंड के आर्यन जुयाल ने भी जगह बनाई है। हल्द्वानी के आर्यन हाल में मुंबई में चैलेंजर ट्रॉफी में चौथे सबसे सफल विकेटकीपर रहे थे। 

Sunday, 3 December 2017

EPFO ने अपने नियमों में किया बदलाव, PF जमा करने के अलावा अब मिलेगी एक और खास सुविधा

नौकरी पेशा हैं और हर महीने पीएफ कटता है तो यह खबर आपके लिए है। ईपीएफओ आपको पीएफ जमा करने के लिए अलावा एक और खास सुविधा देने जा रहा है। आगे जानिए...ईपीएफओ का यह नया नियम आपके घर के लिए है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से दी जा रही सुविधा के तहत आप अपने खाते में जमा रकम की 90 प्रतिशत राशि से लोन ले सकते हैं

Wednesday, 29 November 2017

उत्तराखण्ड के एक और लाल को मिली देश में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए उनके बारे में

थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ अनिल धस्माना और सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी के बाद उत्तराखण्ड के एक और लाल को देश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। देवभूमि के एक और ने लाल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है।

Friday, 3 November 2017

खुशखबरी : अब खुद ही अटेस्ट करिए अपने डॉक्यूमेंट्स, जानिए नया नियम

उत्तराखंड-
अपने डाक्यूमेंट को प्रमाणित कराने के लिए अब आपको अफसरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अपने डाक्यूमेंट आप खुद ही सत्यापित कर सकते हैं। गुरुवार से राज्य में यह व्यवस्था लागू हो गई है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इसके आदेश कर दिए। पहले यह छूट केवल नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदन के साथ लगने वाले डाक्यूमेंट के लिए ही थी। मुख्य सचिव के अनुसार राज्य के सभी सरकारी कामों में इस्तेमाल होने वाले डाक्यूमेंट को अब स्वप्रमाणित कर जमा कराया जा सकेगा। पहले इन्हें राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराना अनिवार्य होता था।

Thursday, 2 November 2017

अब नर्सरी से 12 वीं तक के शिक्षकों के लिए अनिवार्य होगी टीईटी

 नई दिल्ली। स्कूलों में अब नर्सरी से 12वीं तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए टीईटी (टीचर्स एलिजविलिटी टेस्ट) अनिवार्य होगी। अभी तक यह अनिवार्यता सिर्फ स्कूलों में एक से आठवीं तक पढ़ाने वाले
शिक्षकों के लिए ही थी। एनसीटीई (नेशनल कौंसिल आफ टीचर्स एजुकेशन) ने टीईटी को अब स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए जरूरी बताते हुए इसे नर्सरी से 12वीं तक शिक्षकों के लिए अनिवार्य बनाने की सिफारिश की है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी इसे लेकर रुचि दिखाई है।

Wednesday, 1 November 2017

डीएलएड में आवेदन की नई तिथि 1 नवबंर से 7 नवबंर तक बढ़ी,

देहरादून: डीएलएड करने के इच्छुक शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर हैं।

डीएलएड में आवेदन की नई तिथि 1 नवबंर से 7 नवबंर तक बढ़ी, कर दी गई है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों के लिए डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) करना अनिवार्य किया जा चुका है। सरकारी व निजी शिक्षक संस्थानों में कक्षा एक से आठ तक अध्यापन करने वाले शिक्षकों के लिए 31 मार्च 2019 तक डीएलएड करना आवश्यक है। बीएड़ वालों के लिए ब्रिज कोर्स की अंतिम तिथि 30  नवबंर है

Tuesday, 31 October 2017

दूसरे राज्य से डीएलएड पास को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करें: हार्इकोर्ट

नैनीताल, : हाईकोर्ट ने दूसरे राज्य से दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिक सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाने के आदेश पारित किए हैं। कोर्ट ने पूर्व में हरीश चंद्र बनाम राज्य से संबंधित फैसले को आधार बनाते हुए यह अहम फैसला सुनाया।

एमएचआरडी-एनसीटीई के सामने रखा अफसरों ने पक्ष

विशिष्ट बीटीसी

’ एनसीटीई ने अफसरों को मंगलवार को वार्ता के लिए बुलाया
’ दोनों ही जगह इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका
देहरादून ’ -विशिष्ट बीटीसी की मान्यता को लेकर राज्य के शिक्षा अफसरों ने सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय (एमएचआरडी) और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के सामने अपना पक्ष रखा।दोनों ही जगह इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया।

Sunday, 17 September 2017

डीएलएड में आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी,

देहरादून: डीएलएड करने के इच्छुक शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर हैं। डीएलएड में आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों के लिए डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) करना अनिवार्य किया जा चुका है।

‘दो माह में भरें सहायक अध्यापकों के पद’


नैनीताल विधि संवाददाताहाईकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षा में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया दो माह में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने यह भी साफ किया है कि शिक्षा आचार्य व शिक्षा मित्रों को रिक्त पदों में तैनाती के लिए दो अवसर हासिल होंगे। कोर्ट ने इस मामले में सरकार व अन्य की दायर विशेष अपील को निस्तारित करते हुए यह निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड के प्रदीप ने साइकिल से सफर का नया रिकॉर्ड बनाया

देहरादून ’-उत्तराखंड के प्रदीप राणा ने साइकिल से 116 दिन में अब तक 15,280 किमी का सफर तय कर लिया है। वे शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर पहुंचे। जहां से नाहन, पांवटा होते हुए दून पहुंचेंगे। प्रदीप ने दावा किया है कि वह महाराष्ट्र के संतोष का विश्व रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। मूल रूप से बागेश्वर के गरुड़ गांव निवासी प्रदीप राणा ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में बीएससी आईटी के छात्र हैं। हिन्दुस्तान से बातचीत में प्रदीप ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही साइकिल यात्र का विश्व रिकॉर्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने की ठानी थी।प्रदीप ने 23 मई को देहरादून से स्कॉल साइकिल पर यात्र की शुरुआत की। 116 दिन बाद वे शुक्रवार को पालमपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले साल महाराष्ट्र के संतोष ने 15, 222 किमी का सफर तय किया था। अब वे 15,280 किमी का सफर तय कर उनका रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। पालमपुर से दून पहुंचने के बाद गढ़वाल और कुमाऊं मंडल का भी साइकिल से ही दौरा करेंगे।
प्रदीप राणा।
दिन के सफर में चलाई 15,280 किलोमीटर साइकिल

उत्तराखंड के तीन हजार स्कूल बंद होंगे


बंद होने वाले स्कूलों के शिक्षक होंगे शिफ्ट
जांच में चार शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए
इनके प्रमाणपत्र पाए गए फर्जी
देहरादून-शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने दस और दस से कम छात्र संख्या वाले बेसिक और जूनियर स्कूलों का विलय करने को मंजूरी दे दी। इस फैसले के दायरे में करीब तीन हजार स्कूल आ रहे हैं।शिक्षा सचिव चंद्रशेखर भट्ट ने शुक्रवार शाम इसके आदेश कर दिए। आदेश के अनुसार एक किमी के दायरे में आने वाले ऐसे सभी बेसिक स्कूलों को बंद करते हुए उनका एक स्कूल में विलय किया जाएगा। जबकि तीन किमी के दायरे में आने वाले जूनियर हाईस्कूलों का भी विलय करने को मंजूरी दे दी गई है। शिक्षा सचिव ने शिक्षा निदेशक को इस मामले में प्राथमिकता पर कार्रवाई करने को भी कहा है। सरकार इस व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करना चाहती है।

Friday, 15 September 2017

प्रदेश के बाहर से डीएलएड डिप्लोमाधारी शिक्षक बनने के योग्य: हाईकोर्ट

प्रदेश के बाहर से डीएलएड डिप्लोमाधारी शिक्षक बनने के योग्य: हाईकोर्ट
उत्तराखंड में अब डीएलडी डिप्लोमा होल्डर्स का शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो गया है। हार्इकोर्ट ने डीएलडी डिप्लोमा होल्डर्स को शिक्षक बनने के लिए योग्य माना है।
नैनीताल, [नैनीताल]: हाईकोर्ट ने प्रदेश के बाहर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन(डीएलएड) को शिक्षक बनने के लिए योग्य माना है। कोर्ट ने प्रदेश के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों से ही डीएलएड करने की बाध्यता को असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट के फैसले से प्रदेश के बाहर से डीएलएड करने वाले प्राथमिक शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। साथ ही नई नियुक्तियों में बाहर से डिप्लोमा करने वालों के लिए रास्ता भी खुल गया है। 
अल्मोड़ा जिले के हरीश चंद्र ने याचिका दायर कर कहा था कि वह अल्मोड़ा का मूल

Saturday, 19 August 2017

भारतीय सेना में जाने से अब नहीं प‌िछड़ेंगे पहाड़ के युवा, लंबाई में म‌िलेगी इतनी छूट


सेना की भर्ती में लंबाई की वजह से पीछे रह जाने वाले पहाड़ के युवाओं के ल‌िए खुशखबरी है। भारतीय सेना में अब पहाड़ के कम हाइट वाले युवा भी आवेदन कर सकेंगे। पहले जहां युवाओं की हाइट 166 सेंटीमीटर रखी गई थी वह अब 163 सेंटीमीटर कर दी गई है। इस छूट के संबंध में सेना ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसे सभी रिक्रूटमेंट सेंटरों को भेजे जाने की जानकारी मिली है।  वहीं, गोरखा युवाओं की भर्ती के लिए लंबे समय बाद सेना ने देहरादून में ही कैंप लगाने का फैसला किया है। एक अन्य अहम फैसले में सेना की सभी भर्तियों में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।

जूनियर और प्राईमरी शिक्षक नहीं होंगे बेकार, एनआईओएस कराएगा डीएलएड कोर्स

देहरादून। बिना डीएलएड वाले प्राइमरी और उच्च माध्यमिक शिक्षकों को सरकार की तरफ से अल्टीमेटम मिलने के बाद अब उन्हें कोर्स कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) मिलकर शिक्षकों को यह कोर्स करा रहा है। इसके लिए एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत को नोडल आॅफिसर बनाया गया है। बता दें कि अब सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी कक्षा एक से लेकर आठ तक के शिक्षकों के लिए डीएलएड अनिवार्य कर दिया गया है।

Thursday, 10 August 2017

मिस इंडिया 2017 खादी : श्रीनगर की कविता भंडारी मुंबई में रैंप पर बिखेरेंगी जलवा

खादी बोर्ड की ओर से होने वाले मिस इंडिया 2017 खादी में उत्तराखंड की कविता भंडारी को भी रैंप पर जलवा दिखाने का मौका मिला है। प्रतियोगिता मुंबई में होगी।

Saturday, 5 August 2017

877 असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे...

 31 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों की संख्या-877

हरिद्वार- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी है।