Saturday, 3 February 2018
पिता बनाना चाहते थे इंजीनियर पर बेटे ने चुनी सेना, बने देश के डीजीएमओ
Saturday, 20 January 2018
उत्तराखंड की बेटियों ने समुद्री यात्रा का ‘एवरेस्ट’ पार किया, फहराया तिरंगा
उत्तराखंडश्रीनगर(गढवाल) की वर्तिका कर रही अभियान का नेतृत्व-

समुद्र
के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने निकलीं भारतीय नौसेना की महिला
अधिकारियों ने गुरुवार को अपना सबसे मुश्किल पड़ाव ‘केप हॉर्न’ को पार किया।
‘केप हॉर्न’ को पार करना एवरेस्ट फतह करने जैसा मुश्किल माना जाता है। इस
दल का नेतृत्व उत्तराखंड की वर्तिका जोशी कर रही हैं। दल में देहरादून की
पायल गुप्ता भी शामिल हैं।
Monday, 25 December 2017
खुशखबरी : उत्तराखंड में इन तीन जगहों पर खुलेंगी नई सीएसडी कैंटीन राली, श्रीनगर व डोईवाला में सीएसडी कैंटीन खोलने की भी घोषणा

देश
के उपसेनाध्यक्ष शरथ चंद्र ने कहा है कि उत्तराखंड में इकोलॉजिकल ब्रिगेड
की स्थापना की जाएगी। साथ ही गढ़वाल रायफल्स की नई बटालियन आगामी अप्रैल में
अस्तित्व में आ जाएगी। उन्होंने थराली, श्रीनगर व डोईवाला में सीएसडी
कैंटीन खोलने की भी घोषणा की।
Sunday, 24 December 2017
NIOS DELED कहाँ कितने Study Centre और Exam Centre होंगे, जाने डिटेल में
NIOS DELED कहाँ कितने Study Centre है
आपके शहर में कहां पर है आपका Study Centre यह जानने के लिए आप नीचे दिये लिंक पर क्लिंक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है । ......
आपके शहर में कहां पर है आपका Study Centre यह जानने के लिए आप नीचे दिये लिंक पर क्लिंक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है । ......
http://www.nios.ac.in/centreinfo/SelectStateobe.asp
Thursday, 21 December 2017
छात्राओं को मुफ्त पढ़ाता है देहरादून का यह नामी स्कूल, ऐसे मिलता है दाखिला
देहरादून
-एक नामी स्कूल ऐसा भी है,हिमज्योति स्कूल की पांचवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयेाजित होने वाली
प्रवेश परीक्षा इस बार 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। हिमज्योति स्कूल
प्रदेश भर से गरीबी और जरूरतमंद बालिकाओं को प्रवेश देता है। परीक्षा में
उन्हीं छात्राओं को मौका दिया जाएगा जो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में
अध्ययन कर रहीं हों। स्कूल प्रिंसिपल मोनिका आरोड़ा ने बताया कि 11 फरवरी को जीजीआईसी
नैनीताल, जीजीआईसी पिथौरागढ़, जीजीआईसी श्रीनगर, जीजीआईसी टिहरी और हिम
ज्योति स्कूल में सुबह आठ बजे से परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि
गरीब और मेधावी छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए यह परीक्षा हर साल आयोजित
कराई जाती है। परीक्षा में सफल छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।

एलटी और वीडीओ भर्ती परीक्षा जनवरी में, जान लीजिए तारीख
उत्तराखंड
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा के साथ ही
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा जनवरी में कराएगा। आयोग की ओर से सभी
जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए पत्र जारी कर दिया
गया है। जिसमें एलटी भर्ती परीक्षा की तिथि 21 जनवरी और ग्राम विकास
अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथि 28 जनवरी तय की गई है। परीक्षा केंद्रों की
उपलब्धता के हिसाब से ही परीक्षा की फाइनल तिथि जारी की जाएगी।
Wednesday, 20 December 2017
टिहरी के सौड़ गांव को संवारने वाले दीपक को शाहरुख खान ने बनाया ‘स्टार’
इस अभिनव प्रयास को अंजाम दिया टिहरी के दीपक रमोला ने। देश-दुनिया के नक्शे पर सौड़ गांव को उकेरने वाले दीपक की अभूतपूर्व कार्य को सुपर स्टार शाहरुख खान ने सराहा और उन्हें अपने नए शो में बुलाकर छाने का मौका दिया है। टेड डॉट कॉम और स्टार प्लस ने मिलकर टेड टॉक इंडिया नई सोच शो बनाया गया है।

Tuesday, 19 December 2017
सियासत में कूदे अजीत डोभाल के बेटे, इस सीट से लड़ सकते हैं सांसद का चुनाव
शौर्य इससे पहले प्रदेश भाजपा के कार्यक्रमों में कभी सक्रिय नहीं दिखाई
दिए। अलबत्ता, विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के चौबट्टाखाल प्रत्याशी
रहे सतपाल महाराज के चुनाव प्रचार में वे जरूर नजर आए थे। अब पार्टी में
अचानक उनकी एंट्री से नये सियासी समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। गढ़वाल सीट
से भाजपा सांसद खंडूड़ी उम्रदराज हो चुके हैं। वर्ष 1991 से अब तक हुए
लोकसभा चुनावों में दो बार छोड़ दें तो यह सीट खंडूड़ी के रूप में भाजपा के
कब्जे में रही है। खंडूड़ी सार्वजनिक रूप से राजनीति से संन्यास की घोषणा भी
कर चुके हैं। ऐसे में उनके उत्तराधिकारी की तलाश पार्टी शुरू कर चुकी है। 

Sunday, 17 December 2017
उत्तराखंड में एलटी 17 दिसंबर भर्ती परीक्षा स्थगित, वजह भी जान लीजिए
देहरादून, -=उत्तराखंड
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 17 दिसंबर को होने वाली सहायक अध्यापक (एलटी)
भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने शासन के आदेश पर यह निर्णय लिया
है। शासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए सभी जनपदों में सभी
विषयों की परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं।
Wednesday, 6 December 2017
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य हुआ शुरू
देहरादून, :
उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य
शुरू हो गया है। 125.20 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के शुरूआती छह किमी के
निर्माण कार्य संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य अवार्ड कर दिया गया
है। इस रेल मार्ग में यात्री ट्रेन 100 किमी प्रति घंटे और मालगाड़ी 65
किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर करेगी।
VIDEO: DGP अनिल रतूड़ी और प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी के गढ़वाली गीत ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की छवि वैसे तो सबसे कड़क पुलिस
अफसर के तौर पर है। लेकिन उनका पहाड़ प्रेम और उनकी सादगी भी देखने लायक
है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल रतूड़ी और उनकी पत्नी प्रमुख सचिव राधा
रतूड़ी का गाया ‘गढ़वाली गीत घुघती घुरौण लैगी म्यारा मैत की, बौड़ी बौड़ी
ऐगे रितु-रितु चैत की’ सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से वायरल हो गया है।
रतूड़ी दम्पत्ति को इस वीडियो को देखने वालों की संख्या एक लाख से ऊपर
पहुंच चुकी है।
Tuesday, 5 December 2017
जिपमर की परीक्षा तीन जून को
एमबीबीएस की जिपमर में 200 सीट, प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी
देहरादून: अगर आपकी डॉक्टर बनने की ख्वाहिश है और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो यह खबर आपके लिए है। नीट व एम्स से इतर भी एमबीबीएस में दाखिले की राह खुली है। जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) में एमबीबीएस की 200 सीटों के लिए भी आप भाग्य आजमा सकते हैं।
हिमालय में जारी है प्राणों की साधना
शैलेंद्र गोदियाल ’ उत्तरकाशी -गंगोत्री घाटी की ही बात करें, तो यहां इस समय 45 साधक साधना में रत हैं। इनमें से कुछ नौ-दस वर्ष से यहां हैं। तीन साधु तो तपोवन में भी साधनारत देखे गए हैं। अधिक ऊंचाई पर होने के कारण तपोवन में हालात और भी कठिन होते हैं। तीनों ने चट्टानों की आड़ में अपनी कुटिया बनाई हुई है।
इसमें जीवन यापन के लिए जरूरी सामान भी जुटा रखा है।
Sunday, 3 December 2017
EPFO ने अपने नियमों में किया बदलाव, PF जमा करने के अलावा अब मिलेगी एक और खास सुविधा
नौकरी पेशा हैं और हर महीने पीएफ कटता है तो यह खबर आपके लिए है। ईपीएफओ आपको पीएफ जमा करने के लिए अलावा एक और खास सुविधा देने जा रहा है। आगे जानिए...ईपीएफओ का यह नया नियम आपके घर के लिए है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से दी जा रही सुविधा के तहत आप अपने खाते में जमा रकम की 90 प्रतिशत राशि से लोन ले सकते हैं
Wednesday, 29 November 2017
उत्तराखण्ड के एक और लाल को मिली देश में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए उनके बारे में
थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत, राष्ट्रीय
सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ अनिल धस्माना और सेंसर बोर्ड अध्यक्ष
प्रसून जोशी के बाद उत्तराखण्ड के एक और लाल को देश में बड़ी जिम्मेदारी
मिली है। देवभूमि के एक और ने लाल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वरिष्ठ आईएएस
अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर
इंडिया का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है।
Friday, 3 November 2017
खुशखबरी : अब खुद ही अटेस्ट करिए अपने डॉक्यूमेंट्स, जानिए नया नियम
उत्तराखंड-
अपने
डाक्यूमेंट को प्रमाणित कराने के लिए अब आपको अफसरों के चक्कर काटने की
जरूरत नहीं है। अपने डाक्यूमेंट आप खुद ही सत्यापित कर सकते हैं। गुरुवार
से राज्य में यह व्यवस्था लागू हो गई है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इसके आदेश कर दिए। पहले यह छूट केवल
नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदन के साथ लगने वाले डाक्यूमेंट के लिए ही
थी। मुख्य सचिव के अनुसार राज्य के सभी सरकारी कामों में इस्तेमाल होने
वाले डाक्यूमेंट को अब स्वप्रमाणित कर जमा कराया जा सकेगा। पहले इन्हें
राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराना अनिवार्य होता था।Thursday, 2 November 2017
अब नर्सरी से 12 वीं तक के शिक्षकों के लिए अनिवार्य होगी टीईटी
नई दिल्ली।
स्कूलों में अब नर्सरी से 12वीं तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए टीईटी
(टीचर्स एलिजविलिटी टेस्ट) अनिवार्य होगी। अभी तक यह अनिवार्यता सिर्फ
स्कूलों में एक से आठवीं तक पढ़ाने वाले
शिक्षकों के लिए ही थी। एनसीटीई
(नेशनल कौंसिल आफ टीचर्स एजुकेशन) ने टीईटी को अब स्कूलों में पढ़ाने वाले
सभी शिक्षकों के लिए जरूरी बताते हुए इसे नर्सरी से 12वीं तक शिक्षकों के
लिए अनिवार्य बनाने की सिफारिश की है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी
इसे लेकर रुचि दिखाई है।Wednesday, 1 November 2017
डीएलएड में आवेदन की नई तिथि 1 नवबंर से 7 नवबंर तक बढ़ी,

डीएलएड में आवेदन की नई तिथि 1 नवबंर से 7 नवबंर तक बढ़ी, कर दी गई है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों के लिए डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) करना अनिवार्य किया जा चुका है। सरकारी व निजी शिक्षक संस्थानों में कक्षा एक से आठ तक अध्यापन करने वाले शिक्षकों के लिए 31 मार्च 2019 तक डीएलएड करना आवश्यक है। बीएड़ वालों के लिए ब्रिज कोर्स की अंतिम तिथि 30 नवबंर है
Tuesday, 31 October 2017
एमएचआरडी-एनसीटीई के सामने रखा अफसरों ने पक्ष
विशिष्ट बीटीसी
’ एनसीटीई ने अफसरों को मंगलवार को वार्ता के लिए बुलाया
’ दोनों ही जगह इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका
’ एनसीटीई ने अफसरों को मंगलवार को वार्ता के लिए बुलाया
’ दोनों ही जगह इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका
देहरादून ’ -विशिष्ट बीटीसी की मान्यता को लेकर राज्य के
शिक्षा अफसरों ने सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय (एमएचआरडी)
और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के सामने अपना पक्ष
रखा।दोनों ही जगह इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया।
Sunday, 17 September 2017
डीएलएड में आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी,
‘दो माह में भरें सहायक अध्यापकों के पद’
नैनीताल विधि संवाददाताहाईकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षा में सहायक अध्यापकों
की नियुक्ति प्रक्रिया दो माह में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट की
दो सदस्यीय खंडपीठ ने यह भी साफ किया है कि शिक्षा आचार्य व शिक्षा मित्रों
को रिक्त पदों में तैनाती के लिए दो अवसर हासिल होंगे। कोर्ट ने इस मामले
में सरकार व अन्य की दायर विशेष अपील को निस्तारित करते हुए यह निर्देश दिए
हैं।
उत्तराखंड के प्रदीप ने साइकिल से सफर का नया रिकॉर्ड बनाया
देहरादून ’-उत्तराखंड के प्रदीप राणा ने साइकिल से 116 दिन
में अब तक 15,280 किमी का सफर तय कर लिया है। वे शुक्रवार को हिमाचल
प्रदेश के पालमपुर पहुंचे। जहां से नाहन, पांवटा होते हुए दून पहुंचेंगे।
प्रदीप ने दावा किया है कि वह महाराष्ट्र के संतोष का विश्व रिकॉर्ड तोड़
चुके हैं। मूल रूप से बागेश्वर के गरुड़ गांव निवासी प्रदीप राणा ग्राफिक
एरा विश्वविद्यालय में बीएससी आईटी के छात्र हैं। हिन्दुस्तान से बातचीत
में प्रदीप ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही साइकिल यात्र का विश्व
रिकॉर्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने की
ठानी थी।प्रदीप ने 23 मई को देहरादून से स्कॉल साइकिल पर यात्र की शुरुआत
की। 116 दिन बाद वे शुक्रवार को पालमपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले
साल महाराष्ट्र के संतोष ने 15, 222 किमी का सफर तय किया था। अब वे 15,280
किमी का सफर तय कर उनका रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। पालमपुर से दून पहुंचने के
बाद गढ़वाल और कुमाऊं मंडल का भी साइकिल से ही दौरा करेंगे।
प्रदीप राणा।
दिन के सफर में चलाई 15,280 किलोमीटर साइकिल
उत्तराखंड के तीन हजार स्कूल बंद होंगे
बंद होने वाले स्कूलों के शिक्षक होंगे शिफ्ट
जांच में चार शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए
इनके प्रमाणपत्र पाए गए फर्जी
देहरादून-शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने दस और दस से कम छात्र
संख्या वाले बेसिक और जूनियर स्कूलों का विलय करने को मंजूरी दे दी। इस
फैसले के दायरे में करीब तीन हजार स्कूल आ रहे हैं।शिक्षा सचिव चंद्रशेखर
भट्ट ने शुक्रवार शाम इसके आदेश कर दिए। आदेश के अनुसार एक किमी के दायरे
में आने वाले ऐसे सभी बेसिक स्कूलों को बंद करते हुए उनका एक स्कूल में
विलय किया जाएगा। जबकि तीन किमी के दायरे में आने वाले जूनियर हाईस्कूलों
का भी विलय करने को मंजूरी दे दी गई है। शिक्षा सचिव ने शिक्षा निदेशक को
इस मामले में प्राथमिकता पर कार्रवाई करने को भी कहा है। सरकार इस
व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करना चाहती है।
Friday, 15 September 2017
प्रदेश के बाहर से डीएलएड डिप्लोमाधारी शिक्षक बनने के योग्य: हाईकोर्ट
प्रदेश के बाहर से डीएलएड डिप्लोमाधारी शिक्षक बनने के योग्य: हाईकोर्ट
उत्तराखंड में अब डीएलडी डिप्लोमा होल्डर्स
का शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो गया है। हार्इकोर्ट ने डीएलडी डिप्लोमा
होल्डर्स को शिक्षक बनने के लिए योग्य माना है।
नैनीताल,
[नैनीताल]: हाईकोर्ट ने प्रदेश के बाहर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री
एजुकेशन(डीएलएड) को शिक्षक बनने के लिए योग्य माना है। कोर्ट ने प्रदेश के
जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों से ही डीएलएड करने की बाध्यता को
असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट के फैसले से प्रदेश के बाहर से डीएलएड करने
वाले प्राथमिक शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। साथ
ही नई नियुक्तियों में बाहर से डिप्लोमा करने वालों के लिए रास्ता भी खुल
गया है।
अल्मोड़ा जिले के हरीश चंद्र
ने याचिका दायर कर कहा था कि वह अल्मोड़ा का मूल
Saturday, 19 August 2017
भारतीय सेना में जाने से अब नहीं पिछड़ेंगे पहाड़ के युवा, लंबाई में मिलेगी इतनी छूट
सेना की भर्ती में लंबाई की वजह से पीछे रह जाने वाले पहाड़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना में अब पहाड़ के कम हाइट वाले युवा भी आवेदन कर सकेंगे। पहले जहां युवाओं की हाइट 166 सेंटीमीटर रखी गई थी वह अब 163 सेंटीमीटर कर दी गई है। इस छूट के संबंध में सेना ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसे सभी रिक्रूटमेंट सेंटरों को भेजे जाने की जानकारी मिली है। वहीं, गोरखा युवाओं की भर्ती के लिए लंबे समय बाद सेना ने देहरादून में ही कैंप लगाने का फैसला किया है। एक अन्य अहम फैसले में सेना की सभी भर्तियों में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
जूनियर और प्राईमरी शिक्षक नहीं होंगे बेकार, एनआईओएस कराएगा डीएलएड कोर्स
Thursday, 10 August 2017
Saturday, 5 August 2017
Friday, 4 August 2017
वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
देहरादून, - उत्तराखंड के 12वीं
पास युवाओं के पास वन विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका है। फारेस्ट गार्ड
के 1218 पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गुरुवार को
विज्ञप्ति जारी कर दी। आठ अगस्त से आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। अनिवार्य शैक्षिक अर्हता –भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड/परिषद्, या उत्तराखंड राज्य स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय से कृषि या विज्ञान में इण्टरमीडिएट अथवा समकक्ष स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। आयु सीमा –अभ्यर्थी की आयु 01 जुलाई 2017 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
Thursday, 3 August 2017
Tuesday, 1 August 2017
उच्च शिक्षा में भर्ती होंगे 877 असिस्टेंट प्रोफेसर
पहाड़ न्यूज-राज्य के सरकारी डिग्री कॉलेज में 877
असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। सरकार ने इसकी भर्ती का प्रस्ताव
लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। इसके साथ ही वर्तमान में काम कर रहे 404
गेस्ट टीचर का कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया गया है।
शिक्षक के लिए स्नातक में अब 50 फीसदी अंक अनिवार्य नहीं
स्कूलों
में शिक्षक बनने के लिए बीएड के अलावा स्नातक में 50 फीसदी अंक लाने की
अनिवार्यता नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण परिषद
(एनसीटीई) से कहा है कि वह एक माह के अंदर नई अधिसूचना जारी करे, जिसमें
बीएड कोर्स के लिए स्नातक में अंक की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
Saturday, 11 March 2017
ऑन लाइन बी0एड0 प्रवेश परीक्षा-2017 के आवेदन...
हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर (गढ़वाल)-246174
(केन्द्रीय विश्वविद्यालय) प्रवेश सूचना बी0एड0 प्रवेश परीक्षा-2017 विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों, सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं स्ववित्त पोषित संस्थानों में बी0एड0 सत्र् 2016-2018 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक
07 मई, 2017रविवार को आयोजित की जायेगी। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु ऑन लाइन आवेदन
दिनांक 06 मार्च, 2017 से प्रारम्भ किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन बी0एड0 प्रवेश परीक्षा-2017 ऑन लाइन आवेदन हेतु महत्त्वपूर्ण तिथियां
(केन्द्रीय विश्वविद्यालय) प्रवेश सूचना बी0एड0 प्रवेश परीक्षा-2017 विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों, सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं स्ववित्त पोषित संस्थानों में बी0एड0 सत्र् 2016-2018 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक
07 मई, 2017रविवार को आयोजित की जायेगी। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु ऑन लाइन आवेदन
दिनांक 06 मार्च, 2017 से प्रारम्भ किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन बी0एड0 प्रवेश परीक्षा-2017 ऑन लाइन आवेदन हेतु महत्त्वपूर्ण तिथियां
Thursday, 2 March 2017
Tuesday, 21 February 2017
Subscribe to:
Posts (Atom)





















