Tuesday, 28 April 2015

गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 14 जून को अावेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई ।




गेस्ट टीचर संबंधी याचिका खारिज,

नैनीताल: हाईकोर्ट ने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी एवं प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से विजिटिंग गेस्ट टीचर की भर्ती मामले में 13 अप्रैल 2015 के शासनादेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी रविकांत और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, देहरादून की ओर से जारी 13 अप्रैल 2015 के शासनादेश को चुनौती दी थी। शासनादेश में प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी एवं प्रवक्ताओं के अल्पकालीन रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से विजिटिंग-गेस्ट टीचर की व्यवस्था करने के संबंध में एलटी के 3089 और प्रवक्ता के 1213 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया ब्लाक स्तर पर करने की बात थी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि यह भर्ती ब्लाकवाइज न करके मेरिट पर प्रदेश स्तर पर की जानी चाहिए। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने जारी शासनादेश को सही मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

Friday, 24 April 2015

NIT, UTTARAKHAND POST OF Trainee Teachers ,applications must reach NIT Uttarakhand on or before 12th May, 2015.

Temporary Campus – Govt. ITI, Srinagar (Garhwal), Uttarakhand
Advertisement for Trainee Teachers Scheme[Advt.No.1/2015; Date: 19/04/2015]
Applications are invited for the Trainee Teachers Scheme in Electronics/Electrical/Computer Science/Mechanical /Civil
Electrical Engg.
Electronics Engg.
Computer Science & Engg.
Mechanical Engg.
Civil Engg.
10
(UR-05, SC-01,
ST-01, OBC-02,
PWD(OH)-01)

Wednesday, 22 April 2015

प्रदेश में अब दो लाख तक का इलाज मुफ्त


  एक परिवार के पांच लोगों को मिलेगा योजना का फायदा
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में आम लोगों को 50 हजार की बजाय दो लाख तक का नि:शुल्क इलाज मिलेगा। अक्तूबर से नि:शुल्क इलाज में डेढ़ लाख का इजाफा किया जा रहा है।

Friday, 17 April 2015

उत्तराखंड में गेस्ट टीचर की भर्ती का अध्यादेश जारी .

.... सरकार ने गेस्ट टीचर की भर्ती का नया अध्यादेश जारी कर दिया है । क्या है भर्ती के मानक...

- राजकीय पाॅलिटेक्निकों में प्रवक्ता (लेक्चरर) श्रेणी 'ख' (प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सीधी भर्ती

- राजकीय पाॅलिटेक्निकों में प्रवक्ता (लेक्चरर) श्रेणी 'ख' (प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु आॅनलाइन आवेदन पत्र. Publish Date: 16-04-2015. विज्ञप्ति हेतु यहां क्लिक करें ·
 राजकीय पाॅलिटेक्निकों में प्रवक्ता (लेक्चरर) श्रेणी ‘ख’ (प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग) के
Publish Date: 16-04-2015
संशोधित विज्ञप्ति हेतु यहां क्लिक करें
विज्ञापन एवं पाठ्क्रम हेतु यहां क्लिक करें

Saturday, 11 April 2015

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर की भर्ती के आदेश

.सरकार ने शिक्षा विभाग में एलटी और प्रवक्ता संवर्ग में गेस्ट टीचर की भर्ती के आदेश दे दिए हैं। अपर मुख्य सचिव-विद्यालयी शिक्षा एस. राजू ने शुक्रवार देर शाम इसके आदेश जारी किए। दोनों ही संवर्गो में पांच हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। नियुक्ति सालाना अनुबंध के आधार पर होगी। दोनों संवर्गो में योग्यता सीधी भर्ती के पदों के समान ही होगी। चयन प्रक्रिया का आधार मेरिट होगा।

Thursday, 9 April 2015

578 युवाओं को जल्द ही मिलेगी जेई की नौकरी



उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आयोग ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर के 294, सिंचाई विभाग में 106, पेयजल में 89, पंचायती राज एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग में 74, लघु सिंचाई विभाग में 15 पदों पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
’ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मांगे ऑनलाइन आवेदन ’ 22 तक आवेदन और 27 अप्रैल तक जमा करना होगा परीक्षा शुल्क

Thursday, 2 April 2015

टीईटी परीक्षा 29 अप्रैल को

 देहरादून .. टीईटी और टीईटी-दो की परीक्षा का लंबे अरसे से इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों को राहत मिलने जा रही है।

Tuesday, 31 March 2015

उत्तराखंड में गेस्ट टीचर की भर्ती जल्दी शुरु..

दुर्गम में भेजे जाएंगे गेस्ट टीचर
शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर बनने का ख्वाब संजोए बेरोजगारों अब तैयार हो जाएं। सरकार ने गेस्ट टीचर की भर्ती के मानक को अंतिम रूप दे दिया है। अब इसका जीओ होना शेष रह गया है। सीएम हरीश रावत अपने विशेषाधिकार से पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे चुके हैं।गेस्ट टीचर की भर्ती प्रक्रिया की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार की कोशिश है कि नए शैक्षिक सत्र से पहले सभी नियुक्तियां कर दी जाएं। ये नियुक्तियां दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों की जाएंगी।

Friday, 20 March 2015

उत्तराखंड के जिला अस्तपताल निजी हाथो में ....

देहरादून ’पहाड़ के दूरदराज की छोड़िए, जिला अस्पतालों तक में डॉक्टरों का इंतजाम कर पाने में नाकाम सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों से हाथ झाड़ना शुरू कर दिया है।

Tuesday, 17 March 2015

उप निरीक्षक की भर्ती परीक्षा पांच अप्रैल को

देहरादून। प्रदेश में उप निरीक्षकाें (एसआई) की सीधी भर्ती परीक्षा पांच अप्रैल को आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी। 354 पदों के लिए 18,700 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि परीक्षा आयोजक पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जा रहे हैं।

Saturday, 21 February 2015

दूसरे राज्य से बेसिक शिक्षक सर्टिफिकेट (बीटीसी) धारकों को भी नौकरी में मान्यता ....


देहरादून ’ दूसरे राज्य से बेसिक शिक्षक सर्टिफिकेट (बीटीसी) धारकों के लिए भी सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का रास्ता खुलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दूसरे प्रदेशों से बीटीसी करने वाले, राज्य के निवासियों को पात्र माना है। आशा देवी बनाम राज्य सरकार मामले में हाईकोर्ट में दो बार हार चुके शिक्षा विभाग को सुप्रीम कोर्ट ने भी झटका दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने विभाग की एसएलपी खारिज करते हु

पूर्व सैनिक अब ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं नौकरी

 
अगर आप पूर्व सैनिक हैं या फिर जल्द ही रिटायर होने वाले हैं तो अब नई नौकरी के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एक वेबसाइट पर अपना फ्री रजिस्ट्रेशन कराएंगे तो देशभर के उद्योगों की वेकेंसी आपके पास खुद चली आएंगी। यह शुरुआत की है डीजीआर यानी डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ रीसेटलमेंट ने। डीजीआर रजिस्टर्ड पूर्व सैनिकों के लिए हर दो माह बाद जॉब फेयर का आयोजन भी करेगा। रिटायरमेंट के बाद अधिकांश सैनिक और सैन्य अधिकारी अपने लिए दूसरी नौकरी की तलाश करते हैं।

Friday, 20 February 2015

यूएपीएमटी के आवेदन शुरू....

डाकघरों से मिलेंगे फार्म, 25 अप्रैल तक आवेदन
 बीएएमएस, बीएचएमएस में दाखिले के लिए उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षा (यूएपीएमटी) और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (यूएपीजीएमईई) में आवेदन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न डाकघरों से आवेदन पत्र हासिल किए जा सकते हैं।
परीक्षा आयोजक उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने डाकघर से आवेदन पत्र खरीदने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल और विवि में आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की है। यह परीक्षा 24 मई को कराई जाएगी। परिणाम 30 मई को घोषित होंगे। यह परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कराई जाएगी। आवेदन पत्र की कीमत सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों के लिए 3050 रुपये और एससी, एसटी और विकलांग छात्रों के लिए 2050 रुपये है। ऑनलाइन फार्म डाउनलोड कर शुल्क के साथ विवि भेज सकते हैं।

Wednesday, 18 February 2015

टीईटी के बगैर भी बन सकेंगे शिक्षक


 
नई दिल्ली, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) व राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास किए बगैर भी अब आप शिक्षक बन सकेंगे। शिक्षकों की कमी को ध्यान रखते हुए केंद्रीय प्रशासनिक पंचाट (कैट) ने केंद्र सरकार को शिक्षकों की नियुक्ति में सीटीईटी और टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने का निर्देश दिया है।
कैट ने कहा है कि पात्रता परीक्षा की जगह अनुभव को तरजीह दी जाए। पंचाट के इस फैसले से दिल्ली सहित देशभर में लाखों युवाओं के लिए शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। पंचाट के न्यायिक सदस्य एके भारद्वाज की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह फैसला केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा नवंबर, 2010 में जारी अधिसूचना रद्द करते हुए दिया है।

Saturday, 7 February 2015

राज्य में शिक्षक भर्ती पर रोक

 सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के वर्षवार नियुक्ति के फामरूल के खिलाफ याचिका स्वीकार की
पद आपदा प्रभवित जिलों के लिए सृजित करने की है तैयारी
पद हैं रिक्त मौजूदा 2794 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के
नए पद भी सृजित कर चुकी है हाल में सरकार
सुप्रीम कोर्ट ने भले ही बेसिक शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी है, लेकिन यदि सरकार सोई न रहती तो 655 बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती थी। पिछले साल सितंबर में 2794 पदों पर हुई भर्ती में खाली रह गए 266 पदों पर देर पर देर की जाती रही। अब भी अफसरों ने हायर मेरिट वालों को मनपसंद तैनाती स्थल का पेंच फंसा दिया है। इससे यह प्रक्रिया और भी लटक गई। यही हाल नवसृजित 389 पदों का भी है। डेढ महीने से अफसर इन पदों पर भर्ती का फामरूला ही तलाश रहे हैं।

Tuesday, 3 February 2015

उत्तराखंड में समूह ख और ग के पदों पर भर्ती..... ख के 53 और समूह ग के 49 पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ख के 53 और समूह ग के 49 रिक्त पदों पर भर्ती को ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आयोग के अनुसार समूह ख के 53 पदों के लिए 18 फरवरी और समूह ग के 49 पदों के लिए अभ्यर्थी 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंकों में परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि क्रमश: 23 और 27 फरवरी रखी गई है। समूह ख में सामान्य के लिए 36, अनुसूचित जाति के लिए 11

Tuesday, 20 January 2015

पॉलीटेक्निक प्रवेश को 10 मार्च तक भर सकेंगे फार्म


परीक्षा में हाईस्कूल का सिलेबस
’ 10 मार्च है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि ’
 03 और चार मई को प्रदेशभर में होगी परीक्षा’
 31 मई को घोषित किया जाएगी जीप का रिजल्ट’

Monday, 19 January 2015

announced the results of the written test VDO uttrakhand

समूह ग के VDO लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है |
ललिता प्रसाद पंत ने 83.5 अंकों क साथ प्रथम स्थान हासिल किया है |
विस्तृत परिणाम जानने के लिए क्लिक करें -
www.ubter.in

Sunday, 18 January 2015

Air India Recruitment 2015 ,qualification Btech,Bsc......

'एएआई  में 450 जॉब वेकेंसीज
साइंस या टेक्नोलॉजी फील्ड से अपनी बैचलर्स
डिग्री पूरी कर चुके कैंडीडेट्स को 'एयरपोर्ट
अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई)Ó अपनी
'जूनियर एग्जिक्यूटिवÓ पोस्ट्स के जरिए जॉब
अपॉच्र्युनिटी दे रही है. अगर आप भी इन वेकेंसीज
के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो जानिए इसके
एप्लीकेशन प्रोसेस से जुड़ी कुछ जरूरी डीटेल्स...
www.aai.aero

Thursday, 15 January 2015

उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग’) की परीक्षा तिथि 5 अप्रैल 2015

उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग’) की परीक्षा तिथि हेतु विज्ञप्ति
Publish Date: 14-01-2015
यहां क्लिक करें परीक्षा तिथि हेतु

Thursday, 8 January 2015

Friday, 2 January 2015

utet 2015 अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के आवेदन पत्र जारी ,अंतिम तिथि 27 जनवरी 2015।

यूटीईटी परीक्षा वर्ष 2015  परीक्षा के लिए  विज्ञप्ति जारी अंतिम तिथि 27 जनवरी 2015
रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं। आवेदन पत्र राज्य के चयनित डाकघरों से निर्धारित शुल्क  के साथ 5 जनवरी से 24 जनवरी 2015 तक प्राप्त किये जा सकते है ।
जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2015  है ।
UTET (I AND II) 2014 ADVERTISEMENT (1.3Mb)

Wednesday, 24 December 2014

पुलिस कांस्टेबलों की भती का रास्ता साफ


नैनीताल । हाईकोट ने पुलिस कांस्टेबलों की भती संबंधी मामले में पूव में परीक्षा परिणाम पर लगाई गई रोक हटा दी है। बागेश्वर निवासी बलवंत सिंह ने याचिका में कहा था कि पुलिस भती को विज्ञप्ति 14 फरवरी 2014 को निकाली थी। जिसकी लिखित परीक्षा 12 अक्तूबर को होनी थी। याचिकाकता का कहना था कि मेरिट लिस्ट स्टेटवाइज बननी थी और बाद में संशोधन के बाद उक्त मेरिट लिस्ट फिजिकल परीक्षा के आधार पर बननी थी। फिजिकल के नंबर बताए बगैर लिखित परीक्षा कराना गलत है। पूव में कोट ने लिखित परीक्षा परिणाम पर रोक लगा दी थी। न्यायाधीश सुधांशु धुलिया की एकल पीठ ने मंगलवार को सरकार के स्टेवेकेशन प्राथना पत्र पर सुनवाई के बाद याचिकाकता के लिए एक पद रिक्त रखते हुए परीक्षा परिणाम पर से रोक हटा दी है।

Tuesday, 23 December 2014

DSSSB में 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2015

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में टीचिंग व नान टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। पदों की कुल संख्या 1223 निर्धारित की गई है।

डाक विभाग में 10वीं/12वीं पास की बंपर भर्ती,अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2015

डाक विभाग में आंध्र प्रदेश सर्किल के लिए पोस्टल असिस्टैंट, डाकिए और एमटीएस के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 105 रिक्तियों में पोस्टल / सोर्टिंग सहायक के 57 पद, डाकिए के 38 पद और एमटीएस के 10 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से पोस्टल / सोर्टिंग सहायक के उम्मीदवार ने 12वीं तथा अन्य पदों के उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की हो।

Saturday, 20 December 2014

को-ऑपरेटिव बैंक में 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती

 राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ का-ऑपरेटीव एजुकेशन एड मैनेजमेंट (रीसेम) ने राज्य कोऑपरेटिव बैंक और सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर कुल 613 को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल जारी रिक्तियों में राज्य कोऑपरेटिव बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के 6 पद, प्रबंधक के 21 पद, बैंकिंग सहायक के 33 पद और सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में प्रबंधक के 97 पद, बैंकिंग सहायक के 439 पद और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 17 पद शामिल हैं।

CTET: सरकारी टीचर बनने का बड़ा मौका लिखित परीक्षा 22 फरवरी, 2015

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली, ने केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी टीचर बनने के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है।

एम्स में सरकारी नौकरी भर्ती

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों में प्लम्बर के 5 पद, इलेक्ट्रिशयन के 5 पद, वायरमैन के 5 पद, जूनियर इंजीनियर के तहत सिविल के 3 पद, इलेक्ट्रिकल के 3 पद और एसी एंड रेफ्रीजरेटर के 2 पद तथा सहायक इंजीनियर के तहत इलेक्ट्रिकल के 2 पद और सिविल के 3 पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी जिसकी अवधि 11 महीने की होगी। अनुबंध को आवश्यकता की अनुसार आगे की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष है। वेतनमान के तहत सहायक इंजीनियर के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को 27,000 रुपये, जूनियर इंजीरियर के 26,000 रुपये, इलेक्ट्रिशियन को 14,500 रुपये तथा पलम्बर और वायरमैन के उम्मीदवार को 14,000 रुपये दिया जाएगा।

शिक्षक हवलदारों के 400 से अधिक पदों पर भर्ती

भारतीय सेना ने विज्ञान एवं कला वर्ग के तहत शिक्षकों के पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। कुल विज्ञापित 437 रिक्तियों में विज्ञान वर्ग के 299 पद और कला वर्ग के 138 पद शामिल हैं।