पंतनगर (उत्तराखंड). पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी से अमेरिका
में मुलाकात के दाैरान फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारत में एक
मंदिर का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वे एप्पल के फाउंडर स्टीव
जॉब्स की सलाह पर भारत के इस मंदिर में गए थे। जुकरबर्ग ने इस मंदिर का नाम
नहीं बताया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मंदिर नैनीताल के
पास पंतनगर में बाबा नीम करौली के आश्रम में ही था। इसी आश्रम में 1974 में
जॉब्स आए थे। हॉलीवुड एक्ट्रेस जुलिया रॉबर्ट्स भी यहां एक बार आ चुकी
हैं। आश्रम चलाने वाले ट्रस्ट ने पुष्टि की है कि जुकरबर्ग ने यहां दो दिन
बिताए थे। यह साफ नहीं है कि जुकरबर्ग किस साल इस आश्रम में आए थे।
कब आए थे जुकरबर्ग?














