Saturday 7 January 2017

उत्तराखंडः समूह 'ग' की भर्ती के लिए ऑन लाइन करें अप्लाई

त्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग' की भर्ती के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे हैं।
विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में रिक्त समूह ग की भर्ती की जानी है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 2 मार्च है। 12 जनवरी से इसके लिए आन लाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इसमें  सहायक अध्यापक एलटी गढ़वाल मंडल 696 और कुमाऊं मंडल में 518 तथा कनिष्ठ सहायक के 31,
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को विभिन्न विभागों से 30 दिसम्बर 2016 तक प्राप्त अधियाचनों (पदों) का विवरण हेतु क्लिक करें
प्रयोगशाला सहायक के 9, फोटोग्राफर के चार, निरीक्षक रेशम के दो, अधिदर्शक रेशम के तीन, सहकारी निरीक्षक का एक, वैयक्तिक सहायक के 28, सहायक लेखाकार के 59, डेंटल हाईजिनिस्ट के 39, वर्गीकरण पर्यवेक्षक के 24, प्रवर्तन सिपाही के 75, प्रवर्तन चालक के पांच के पदों पर भर्ती होनी है।
निगमों और बोर्डों के रिक्त पदों में मेकेनिक उत्तराखंड परिवहन निगम के 20, टायर निरीक्षक के तीन, सहायक भंडार पाल के 7, फिटर मेकेनिक के 26 के पदों पर भर्ती होगी।

जलसंस्थान और उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में कनिष्क सहायक के 15, आशु लिपिक के 27, जल विद्युत निगम में सहायक लेखाकर के 10, सहायक लाइब्रेरियन का एक, सहायक भंडार पाल के 11, तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के 52 और यांत्रिक के 39 पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा बोर्ड में सहायक विकास अधिकारी के छह, कनिष्ठ लेखा निरीक्षक के दो और बिक्रीकर्ता के दो पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा शासन ने विभिन्न विभागों में अन्य पदों के लिए अधियाचन किया है।

No comments:

Post a Comment