Thursday 10 August 2017

मिस इंडिया 2017 खादी : श्रीनगर की कविता भंडारी मुंबई में रैंप पर बिखेरेंगी जलवा

खादी बोर्ड की ओर से होने वाले मिस इंडिया 2017 खादी में उत्तराखंड की कविता भंडारी को भी रैंप पर जलवा दिखाने का मौका मिला है। प्रतियोगिता मुंबई में होगी।
मिस इंडिया खादी के तहत अलग-अलग राज्यों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राज्यों के लिए हुई प्रतियोगिता में श्रीनगर के श्रीकोट की रहने वाली कविता भंडारी का भी चयन हुआ। इसमें चयनित होने पर कविता भंडारी अब मुम्बई में आयोजित होने वाले मिस इंडिया 2017 खादी में प्रतिभाग करेंगी। कविता की बहन सीमा भंडारी ने इसकी जानकारी दी। बताया कि इसमें मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी बहन प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर आएंगी।

1 comment: