Tuesday 27 November 2018

खुशखबरी: जल्द होगी 700 सिपाहियों की नई भर्ती और प्रमोशन

खुशखबरी: जल्द होगी 700 सिपाहियों की नई भर्ती और प्रमोशन
देहरादून, = पुलिस महकमे में 700 सिपाहियों (महिला-पुरुष) की नई भर्ती और प्रमोशन होगा। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती का शेड्यूल फाइनल कर दिया है। इसी सप्ताह विज्ञप्ति जारी करने के बाद दिसंबर में प्रमोशन और जनवरी में नई भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा चुनाव 2019 तक परीक्षा प्रक्रिया संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है।

पुलिस महकमे की नियमावली पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद नई नौकरियों का रास्ता साफ हो गया है। खासकर तीन दशक से सिपाहियों के प्रमोशन लटके होने से नई भर्ती भी जरूरत के अनुसार नहीं हो रही थी। इससे राज्य में पुलिस फोर्स की कमी बनी हुई है। अब कैबिनेट में सिपाही, एचसीपी, विशेष श्रेणी के दारोगा, सीधी भर्ती दारोगा, आरमोरर और पीपीएस तक की नियमावली पर मुहर लग गई है। ऐसे में लंबे समय से अटके प्रमोशन तेजी से होंगे।
प्रमोशन के बाद जो पद रिक्त होंगे, उन पर भी नई भर्तियां होंगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो सिविल, इंटेलीजेंस, आ‌र्म्ड पुलिस आदि के 700 सिपाहियों का एचसीपी में प्रमोशन होना है। इससे 700 सिपाही के पद रिक्त हो जाएंगे। इसके लिए प्रमोशन की प्रक्रिया और नई भर्ती की प्रक्रिया एक साथ शुरू कर दी गई है। इसी सप्ताह इसकी विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
विज्ञप्ति के अनुसार सिविल पुलिस के 1989 बैच के बाद और एपी के 2002 बैच के बाद के सिपाहियों का एचसीपी में प्रमोशन होगा। इसके लिए 50 फीसद पद वरिष्ठता और 50 फीसद पद पर सीधी भर्ती होगी। करीब 15 हजार सिपाहियों (महिला-पुरुष) को इस भर्ती का लाभ मिलेगा। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक दिसंबर में प्रमोशन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही नई भर्ती प्रक्रिया भी साथ-साथ शुरू करने की योजना है। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए पुलिस विभाग नई भर्ती प्रक्रिया को समय से पूरा करने की तैयारी कर रहा है। दारोगा और डीएसपी के भी पद रिक्त पुलिस विभाग में करीब 50 पद दारोगा (सब इंस्पेक्टर) और 46 पद पुलिस उपाधीक्षक (एसपी) के रिक्त चल रहे हैं। इनके प्रस्ताव भी तैयार कर दिए हैं। जल्द प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेजे जाएंगे। ताकि समय पर इन परीक्षा का आयोजन भी हो सके।
इन रिक्त पदों पर भी नियमावली के तहत भर्ती होगी। जिसमें विभागीय वरिष्ठता और सीधी भर्ती के पद सृजित होंगे। नियमावली बनने के बाद प्रमोशन और नई भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। अगले माह से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आइजी कार्मिक जीएस मर्तोलिया ने बताया कि करीब 700 सिपाहियों के प्रमोशन के बाद इतने ही पदों पर नई भर्ती होगी। जल्द विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment