Thursday 10 May 2018

चार साल बाद खत्म हुआ इंतजार, UBTER ने घोषित की समूह-ग भर्ती परीक्षा की डेट

यूबीटीईआर ने वर्ष 2014 में विभिन्न विभागों में समूह ग के पदों पर विज्ञप्ति जारी की थी। इन पदों के लिए प्रदेश भर में हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन अधिकांश पद कोड की परीक्षाएं चार साल बाद भी नहीं हो पाई। कई अभ्यर्थी भूल चुके हैं कि उन्होंने परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रखा है। आधा से ज्यादा अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में अनुपस्थित मिल रहे हैं।

बीते रविवार को उत्तराखंड सेवा चयन आयोग ने प्रदेश भर में समूह ग की परीक्षा करवाई। यह परीक्षा एक साल बाद हुई। इसमें 55336 अभ्यर्थियों में से 24892 अनुपस्थित रहे। इसी माह नौ और परीक्षाओं की तिथि घोषित की है। संयुक्त सचिव मुकेश पांडेय ने बताया कि परीक्षाएं 9, 10 और 24 जून को होगी। परीक्षा केंद्र दून में बनाए गए हैं।
बेवसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट  www. ubter. in पर जाकर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इन परीक्षाओं की तिथियां कीं घोषित 
पद कोड    पदनाम                                   परीक्षा की तिथि    
291         राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक                09 जून      
288         उद्धार अधिकारी                            09 जून
282         सहायक अधीक्षक                         09 जून
52           प्रयोगशाला सहायक                      10 जून
269         पुस्तकालय अध्यक्ष                      10 जून
270        प्रयोगशाला सहायक फार्मेसी            10 जून
292        वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक                       24 जून
51          प्रयोगशाला सहायक सैन्य विज्ञान     24 जून
53          प्रयोगशाला सहायक भूगर्भ विज्ञान    24 जून

No comments:

Post a Comment