Tuesday 1 August 2017

उच्च शिक्षा में भर्ती होंगे 877 असिस्टेंट प्रोफेसर

पहाड़ न्यूज-राज्य के सरकारी डिग्री कॉलेज में 877 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। सरकार ने इसकी भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। इसके साथ ही वर्तमान में काम कर रहे 404 गेस्ट टीचर का कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव- उच्च शिक्षा डॉ रणवीर सिंह ने सोमवार को इसके आदेश किए। इस फैसले से सरकारी डिग्री कालेजों में गेस्ट फैकल्टी, सुबह और शाम की विशेष कक्षाओं के लिए नियुक्त संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।डॉ. सिंह के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के 877 काफी समय से रिक्त चल रहे हैं। इनका प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को कुछ समय पहले भेज दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति तक गेस्ट फैकल्टी की व्यवस्था जारी रखने का निर्णय किया गया है।वर्तमान में काम कर रहे 404 गेस्ट फैकल्टी पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत हैं। उनकी सेवाएं अब वर्तमान शैक्षिक सत्र 2017-18 के अंत तक कायम रहेंगी। यदि लोक सेवा आयेाग से स्थायी भर्ती वाले असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होते हैं गेस्ट फैकल्टी को हटा दिया जाएगा।

1 comment: