Sunday 30 August 2009

एसएसबी जवानों के लिए वर्दी सिलेंगी पहाड़ की महिलाएं

-नाबार्ड व एसएसबी की संयुक्त पहल पिथौरागढ़: पहाड़ों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक(नाबार्ड) और सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) ने संयुक्त पहल शुरू कर दी है। इसके तहत सुदूरवर्ती ग्रामीण महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षित महिलाएं एसएसबी जवानों के लिए वर्दियां सिलेंगी। दो माह के सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत शनिवार को धारचूला तहसील के घाटीबगड़ क्षेत्र में एसएसबी के डिप्टी कमाडेंट बी विक्रमन ने की। उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण घाटीबगड़ क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा एसएसबी महिलाओं को केवल सिलाई का प्रशिक्षण ही नहीं देगी, बल्कि उन्हें जवानों की वर्दियां सिलने का काम भी उपलब्ध करायेगी, इससे महिलाओं को घर पर ही रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकेंगे और उनकी आमदनी बेहतर होगी। इस अवसर पर उप क्षेत्र संगठक अजय उनियाल ने कहा महिलाएं समूह बनाकर जवानों की वर्दियां सिलेंगी। पहले चरण में 26 चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिलाई प्रशिक्षण निधि संस्था के प्रशिक्षक दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment