Saturday 25 April 2009

यमुनोत्री: यात्रियों के साथ अन्य का भी होगा बीमा

-जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुई बीमा योजना -घोड़ा-खच्चर संचालकों को भी मिलेगा लाभ उत्तरकाशी, यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दुर्घटनाओं की संभावना के मद्देनजर इस बार यमुनोत्री यात्रियों के साथ ही घोड़ा-खच्चर और उनके संचालकों का भी बीमा करवाया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री यात्रियों को विशेष बीमा पालिसी 'टेंडर मेड ग्राफ एक्सीडेंट पालिसी' का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक के छह किमी पैदल मार्ग पर जोखिमों की कमी नहीं है। जिलाधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर जिला पंचायत ने यमुनोत्री यात्रा पर जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक के रिस्क को कवर करने के लिए बीमा पालिसी लागू की है। इसके लिए यात्री से 20 रुपए की धनराशि ली जाएगी। दुर्घटना व यात्रा के दौरान साधारण मौत हो जाने पर परिजनों को 50 हजार रुपए तक की बीमा राशि दी जाएगी। घोड़ा-खच्चर संचालक की मौत पर परिजनों को भी 50 हजार रुपए की राशि मिलेगी। दुर्घटना में घायल होने पर को राशि देय नहीं होगी। जिलाधिकारी की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान ने योजना का शुभारंभ किया।

No comments:

Post a Comment