Wednesday 29 April 2009

-अतिथियों का सत्कार उत्तराखंड की परंपरा : कपूर

संयुक्त रोटेशन यातायात समिति ने चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया ऋषिकेश (देहरादून) : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने कहा कि उत्तराखंड की परंपरा अतिथियों के सत्कार की रही है। इस परंपरा को संजोए रखना आवश्यक है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धाम के लिए यात्रा संचालित करने वाली एशिया की सबसे बड़ी निजी परिवहन संस्था संयुक्त रोटेशन ने चार धाम यात्रा का पारंपरिक रूप से विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कपूर ने चार धाम के लिए यात्रियों की बस को हरी झांडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यात्रियों के प्रति सही व्यवहार ही सबसे बड़ी सेवा है। यातायात एक व्यवसाय ही नहीं, सच्ची सेवा भी है। इस अवसर पर संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने संस्था से जुड़े लोगों से तीर्थयात्रियों के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखने की अपील की। यात्रा रवाना करने से पूर्व गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं व रणसिंघा की धुनों के साथ तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment