Monday 23 February 2009

सेवाएं बहाल

देहरादून, जागरण संवाददाता: छठे वेतनमान का लाभ दिए जाने के आश्वासन के बाद गुरुवार मध्यरात्रि से हड़ताल पर गए विभिन्न निगमों के चालीस हजार कर्मी रविवार शाम को काम पर लौट गए। कर्मचारियों को यह लाभ चरणबद्ध तरीके से 45 दिन में दिया जाएगा। शासन के साथ उच्चस्तरीय बैठक में तीन बिंदुओं पर हुई चर्चा के बाद हड़ताल वापसी की घोषणा कर दी गई। विभिन्न निगमों के कर्मचारी तीन दिन से हड़ताल पर थे। परिवहन, गैस आपूर्ति जैसी सेवाएं ठप होने से सूबे में जन जीवन प्रभावित हो रहा था। शासन और कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही थी। शनिवार को महासंघ से जुड़े एक संगठन ने हड़ताल से कदम वापस खींच लिए थे। शासन ने रविवार को दोबारा कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया था। रविवार को हुई वार्ता के बाद शासन और कर्मचारियों के बीत समझौता हो गया।

No comments:

Post a Comment