Thursday 29 January 2009

कांग्रेस के उत्तराखंड संसदीय बोर्ड का गठन

29 jan-हल्द्वानी: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन का काम तेज कर दिया है। इसके लिए केंद्रीय हाईकमान ने पीसीसी अध्यक्ष यशपाल आर्य की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय संसदीय कमेटी का गठन कर दिया है। केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी जर्नादन द्विवेदी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार इस 25 सदस्यीय बोर्ड का अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल आर्य को बनाया है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत, पूर्वमंत्री डा.इंदिरा हृदयेश, तिलकराज बेहड़, महेंद्र सिंह माहरा, प्रीतम सिंह, नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, रामप्रसाद टम्टा, नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरीश रावत, सांसद विजय बहुगुणा, केसी सिंह बाबा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, सतेंद्र चंद्र गुडि़या, विधायक दिनेश अग्रवाल, सुबोध उनियाल, विजय सारस्वत, शूरवीर सिंह सजवाण, रामशरण नौटियाल, आबिद हुसैन, लक्ष्मण सिंह लमगडि़या, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल खैरोला, एनएसयूआई अध्यक्ष संग्राम सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति जुआंठा व सेवादल प्रमुख रामशरण रावत को भी बोर्ड में शामिल रहेंगे।