Thursday 22 January 2009

दुग्ध संघ पर भाजपा का कब्जा

22 jan-लालकुआं: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के संचालक मण्डल के बुधवार को सम्पन्न हुये चुनावों के भाजपा ने भारी सफलता अर्जित की। घोषित छह पदों के नतीजों में से पांच भाजपा के पक्ष मे गये। अब संघ के चेयरमैन के लिए भी भाजपा प्रत्याशी के कयास तेज हो गए हैं। बता दें कि कालाढुंगी और ओखलकांडा दुग्ध संघ के संचालक के लिए पहले ही निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए थे। बुधवार को शेष छह पदों पर मतदान हुआ। देर सांय घोषित नतीजों में लालकुआं सीट पर भरत नेगी ने विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देवी दत्त पांड को छह मतों से पराजित किया

No comments:

Post a Comment