Tuesday 27 January 2009

वन क्षेत्राधिकारी मर्तोलिया को राज्य वानिकी पुरस्कार

26 jann- हल्द्वानी: वन क्षेत्राधिकारी गौला ध्रुव सिंह मर्तोलिया को वर्ष 2008 के राज्य वानिकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने एक वर्ष में दो करोड़ से अधिक राजस्व जुटाया। वन विभाग के देहरादून स्थित मंथन सभागार में आयोजित समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री बंशीधर भगत ने श्री मर्तोलिया को सम्मान से नवाजा। राज्य पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें उत्तरांचल स्थापना व्यक्तिगत पुरस्कार दिया गया। श्री मर्तोलिया ने वर्ष 2007-08 में वन एवं वन्य जंतुओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।