Thursday 29 January 2009

एसटीएच के 500 मी. दूर तक नहीं होंगे आंदोलन

29 jan- हल्द्वानी: डा. सुशीला तिवारी स्मारक वन चिकित्सालय में आये दिन हड़ताल से व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। साथ ही मरीजों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सिविल जज (अपर खंड) हल्द्वानी ने अस्पताल व मेडिकल कालेज से 500 मी. दूरी तक हड़ताल पर रोक लगा दी है। ट्रस्ट के उपसचिव जीवन चन्द्र जोशी ने बताया कि सिविल जज (अपर खंड) हल्द्वानी ने अस्पताल, मेडिकल कालेज व कैंसर इंस्टीट्यूट से 500 मीटर दूरी तक हड़ताल पर रोक लगा दी है। कोर्ट के आदेश की अवमानना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। श्री जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी ने भी अस्पताल व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि आये दिन की हड़ताल से अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्य करने आ रहे कर्मचारियों को भी प्रर्शनकारियों द्वारा पीटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत कर्मचारी कार्य करना चाह रहे हैं लेकिन चंद लोगों की राजनीति में फंसे हैं। ठेकेदारों से कर्मचारियों की व्यवस्था को कहा गया है। इसके अलावा ट्रस्ट के कर्मचारियों को भी इस काम में लगाया गया है।